पब्लिक से जुड़े रहने का Manoj Rajan का अनोखा अंदाज, आप भी देखें

मनोज राजन त्रिपाठी ने कोरोना वायरस के चलते खुद को क्वारंटाइन किया है।

0

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए यूपी के 17 जिलों में लॉकडाउन किया गया है। लोगों ने सड़कों से दूरी बना ली है और घर पर रहते हुए समझदारी का परिचय दे रहे हैं। ऐसे ही लोगों में आते है उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प​त्रकार मनोज राजन त्रिपाठी (Manoj Rajan Tripathi)। 

मनोज राजन त्रिपाठी ने कोरोना वायरस के चलते खुद को क्वारंटाइन किया हुआ है। ऐसा करने के पीछे उनका मकसद कोरोना के खिलाफ जारी जंग में सहयोग देना है। खुद को क्वारंटाइन कर वह देश के समझदार नागरिक होने का परिचय दे रहे हैं।

जनता कर्फ्यू वाले दिन मनोज राजन ने अपने फेसबुक व ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया था। इसमें उन्होंने लोगों से ताली और थाली बजाने की अपील की थी। उन्होंने उन लोगों के प्रति अपना आभार भी व्यक्त किया था जो कोरोना की जंग में सबसे आगे खड़े हैं और जनता की रक्षा कर रहे हैं।

इस तरह क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं पत्रकार Manoj Rajan Tripathi-

क्वारंटाइन रहने के दौरान वरिष्ठ पत्रकार अपने को खूब बिजी रखे हुए हैं। गाते-गुनगुनाते उन्होंने सभी से खुश रहने की सलाह दी है। इस दौरान सिंथेसाइजर बजाकर उन्होंने पॉप स्टाइल में अपने ही अंदाज में ‘ज़िंदगी कैसी है पहेली हाय’ गाया। वे बताते हैं कि इसके जरिये वे खुद को पब्लिक से कनेक्ट कर पा रहे हैं।

उनकी सुकून देने वाली आवाज मूड को फ्रेश कर दे रही है। गाते-गुनगुनाते उन्होंने यह संदेश भी दिया है कि ‘खुश रहिये, अपने और अपनों का ख़्याल रखें’। साथ ही उन्होंने हर शख्स से कोरोना को हराने की अपील की है।

मनोज राजन त्रिपाठी क्विंट, नेटवर्क 18, CNN NEWS 18, न्यूज़ 18 इंडिया, ETV U.P., हिंदुस्तान टाइम्स, दैनिक जागरण, इंडिया न्यूज़, न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में वरिष्ठ पद पर काम कर चुकें हैं।

यह भी पढ़ें: जब इस ‘न्यूज एंकर’ ने गीत गाकर बांध दिया समां

यह भी पढ़ें: कठिन दौर से गुजर रही है पत्रकारिता

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More