ICU में हैं मनमोहन सिंह, दो बार हो चुकी है हार्ट सर्जरी

0

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को शनिवार को सीने में दर्द के बाद अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। सूत्र ने इस बात की जानकारी दी।

मनमोहन सिंह को रात 8:45 बजे एम्स लाया गया। वह डॉ. नीतीश नाइक की देखरेख में हैं। सिंह को आईसीयू में रखा गया है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की 1990 में ब्रिटेन में हार्ट की बाइपास सर्जरी हुई थी। पूर्व पीएम का 2003 में दिल्ली में एंजियोप्लास्टी भी हुई।

इसके अलावा 2007 में मनमोहन का प्रोटेस्ट ग्रंथी का इलाज किया गया था और उनका ऑपरेशन किया गया था।

दो बार देश की कमान संभाल चुकें हैं मनमोहन सिंह-

मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। उन्होंने यूपीए-1 और यूपीए-2 का नेतृत्व किया था।

पूर्व प्रधानमंत्री सिंह की 2009 में एम्स में ही कोरोनरी बायपास सर्जरी हुई थी। इस मुश्किल ऑपरेशन में तकरीबन 14 घंटे लगे थे।

एशियन हार्ट संस्थान के जाने-माने कार्डिएक सर्जन डॉक्टर रमाकांत पांडा के नेतृत्व 11 चिकित्सकों की टीम ने पूर्व पीएम की सर्जरी की थी।

यह भी पढ़ें: विपक्ष को तिरस्कार के भाव से देखना बंद करें पीएम : मनमोहन सिंह

यह भी पढ़ें: किसी के सिर दोष मढ़ने का सरकार पर जुनून सवार -मनमोहन सिंह

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More