8 April History: आज ही के दिन हुई थी मंगल पांडे को फांसी

0

आठ अप्रैल के दिन कई ऐसी महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं जिनके बारें में शायद आप नहीं जानते होंगे। हम आपको ऐसी ही कई इतिहास में दर्ज घटनाओं के बारे में सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं। मंगल पांडे का नाम हर कोई जानता है क्या आप जानते हैं, देश की स्वाधीनता के लिए 8 अप्रैल 1857 को ही मंगल पांडे ने कुर्बानी दी थी। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त जैसे आजादी के लिए पागलों की तरह लड़ने वालों ने दिल्ली की सेंटल असेंबली में 8 अप्रैल 1929 को बम फेंका था।

8 अप्रैल के इतिहास में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं, जिनमें क्रांतिकारी मंगल पांडे को फांसी देना और भारत-पाकिस्‍तान के बीच अल्पसंख्यकों के अधिकारों को सुरक्षित करने लियाकत-नेहरू समझौता हुआ था।

इतिहास की पन्नो में दर्ज कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं शामिल हैं…

1924 – भारतीय शास्त्रीय गायक कुमार गंधर्व का जन्म 8 अप्रैल 1924 को हुआ, जो अपनी अनूठी गायन शैली के लिए जाने जाते थे।
1929 – 8 अप्रैल 1929 को दिल्ली सेंट्रल असेम्बली में भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने गिरफ़्तारी के लिए पर्चे और बम फेंके।
1950 – भारत और पाकिस्तान ने लियाकत-नेहरू समझौते पर 8 अप्रैल 1950 को हस्ताक्षर किए।
1965 – भारत और पाकिस्तान की सेना के बीच 8 अप्रैल 1965 को सीमा पर लड़ाई हुई।
1972 – भारतीय अभिनेत्री तनाज ईरानी का जन्म 8 अप्रैल 1972 को हुआ।
1974 – अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम पार्टी के भारतीय राजनेता सी. विजयबास्कर का जन्म 8 अप्रैल 1974 को हुआ।
1979 – भारतीय फ़िल्म स्कोर संगीतकार, गायक और गीतकार अमित त्रिवेदी का जन्म 8 अप्रैल 1979 को हुआ।
1983 – भारतीय फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन का जन्म 8 अप्रैल 1983 को हुआ, जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में काम करते हैं।
1985 – भोपाल हादसे को लेकर 8 अप्रैल 1985 को भारत ने यूनियन कार्बाइड के खिलाफ मुकदमा दायर किया।
1988 – भारतीय फिल्म अभिनेता और मॉडल साकिब सलीम का जन्म 8 अप्रैल 1988 तो हुआ, जो हिंदी फिल्म उद्योग में काम करते हैं।
1989 – टेलीविजन अभिनेता ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नक्ष सिंघानिया की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले रोहन मेहरा का जन्म 8 अप्रैल 1994 को हुआ।
1994 – तेलुगू सिनेमा में काम करने वाले भारतीय अभिनेता अखिल अक्किनेनी का जन्म 8 अप्रैल 1994 को हुआ।
1999 – 8 अप्रैल 1999 को भारतीय राज्य हरियाणा में एक राजनीतिक दल हरियाणा गण परिषद का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में विलय हुआ।

Also Read: Explainer: ग्लोबल इकोनॉमी में ‘आरबीआई’ की बादशाहत कायम

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More