ये कैसा प्यार ! कुल्हाड़ी से महिला को काटा, फिर शव से लिपट घंटों पड़ा रहा सनकी आशिक

0

एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने महिला की हत्या कर दी। महिला का दम निकलने तक कुल्हाड़ी से लगातार वार करता रहा। जब तक महिला की सांसें चलती रहीं, आरोपित चिल्लाता रहा कि, मैं तुझे मार दूंगा। कंधे, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर इतने वार किए कि जमीन खून से लाल हो गई। दरअसल सनकी आशिक पर पागलपन इस कदर हावी था कि मौत के बाद शव से लिपट गया। वहीं पुलिस ने सनकी आशिक को मौके से गिरफ्तार किया। राजस्थान के जालोर जिले से सामने आया है।

महिला के दो बेटे, पति महाराष्ट्र में-

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि थांवला गांव की 32 वर्षीय महिला शांतिदेवी पत्नी शांतिलाल चौधरी मनरेगा मजदूर थी। महिला का पति शांतिलाल महाराष्ट्र में काम करता है। शांतिदेवी के दो बेटे हैं। यहां अपने ससुराल के लोगों के साथ रहती थी। शांतिदेवी रविवार को जोजावर नाडी में मनेरगा के काम पर गई थी। इस दौरान गांव का ही रहने वाला 21 वर्षीय गणेश पुत्र थानाराम मीणा आया।

एकतरफा प्यार का मामला-

उसने महिला से कहा कि वह उससे प्यार करता है। महिला ने इनकार किया तो गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पागलपन में आरोपित ने कुल्हाड़ी को घुमाकर कहा कि आज तुझे जान से मारकर ही रहूंगा। आरोपित चिल्लाता रहा और महिला की गर्दन कटने पर भी कुल्हाड़ी से वार करता रहा। जब तक महिला की मौत नहीं हो गई, वो महिला को कुल्हाड़ी मारता गया।

पुलिस ने सनकी आशिक को पकड़ा-

मनरेगा के अन्य श्रमिकों ने बचाने का प्रयास भी किया। मगर आरोपित ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे सभी लोग पीछे हट गए। आरोपित हत्या करने के बाद महिला के शव से लिपट गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब भी आरोपित शव को छोड़ने को तैयार नहीं था। पुलिस ने जबरन उसे पकड़कर हिरासत में लिया और शव को अस्पताल पहुंचाया।

महिला से एक तरफा प्यार करता था आरोपी-

पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपित थांवला गांव के रहने वाले गणेश पुत्र थानाराम मीणा को पकड़ा है। आरोपित महिला से एक तरफा प्यार करता था। कई महीनों से पीछा कर परेशान कर रहा था। महिला ने इस बारे में अपने पति शांतिलाल चौधरी को भी बताया था। पति ने आरोपित गणेश मीणा को समझाया भी था, लेकिन वह नहीं माना और अंजाम मौत तक पहुंच गया। मामले में महिला के जेठ गोमाराम पुत्र नाथूराम चौधरी ने हत्या का मामला दर्ज करवाया है। महाराष्ट्र से पति के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

यह भी पढ़ें: बाराबंकी : धान काटने गई दलित लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस में SI बनते ही अभ्यर्थी के कंधे पर लगते हैं कितने स्टार, क्या आपको मालूम है ?

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More