हर हाल में लव मैरिज करते हैं ये लोग 

0

शादी हर किसी के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। शादी की बात चलते ही सभी युवा सोचने लगते हैं कि उनकी लव मैरिज होगी या अरेंज

इसके बारे में पता लगाना अब काफी आसान है। ज्‍योतिष की मानें तो किसी व्‍यक्‍ति की जन्म तिथि उसके जीवन से जुड़े कई राज खोलती है। इसी के आधार पर उन्हें मूलांक मिलते हैं, जिससे यह पता चलता है कि किसे मिलता है उनका प्‍यार और किसकी होती है शादी।

मूलांक 1-

यह अंक सूर्य का माना जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार मूलांक 1 वाले लोग काफी शर्मीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग कभी भी प्‍यार की पहल नहीं करते। इसी कारण ये लव मैरिज से अछूते रह जाते हैं।

marriage

मूलांक 2-

यह अंक चन्द्रमा का होता है। 2 मूलांक वाले लोगों को प्‍यार काफी धीरे-धीरे होता है। अगर ये एक बार इस ओर गंभीर हो गए तो प्रेम विवाह करके ही मानते हैं।

मूलांक 3-

यह अंक गुरु का माना जाता है। 3 मूलांक वाले लोग लव मैरिज में अक्‍सर सफल रहते हैं। हालांकि, इन्‍हें थोड़े सहयोग की जरुरत होती है, जिसके बाद यह अपने प्‍यार को शादी तक ले जाते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सफल रहता है।

marriage

मूलांक 4-

अंक 4 राहु का माना जाता है जो कि एक से अधिक लोगों के साथ प्रेम करता है। अतः ये लोग कभी भी प्रेम विवाह के प्रति गंभीर नहीं होते। ये अगर अपने स्वभाव को बदलें तो अच्छे प्रेमी बन सकते हैं।

मूलांक 5

ये अंक 5 बुध का माना जाता है। ऐसे लोग पारंपरिक रिश्तों को निभाने में यकीन रखते हैं। ये परिवार की सहमति से ही विवाह करते हैं। इनकी कुंडली में सफल वैवाहिक जीवन एवं प्रेम विवाह का प्रबल योग रहता है।

marriage

मूलांक 6-

6 का अंक शुक्र का होता है, जो प्रेम विवाह के लिए ही बना है। मूलांक 6 वाले एक से अधिक प्रेम संबंधों में रहते हैं। इसलिए कभी-कभी सही इंसान को खो देते हैं। इस मूलांक के 80 फीसदी लोगों की लव मैरिज ही होती है।

मूलांक 7-

यह केतु का माना जाता है। इस मूलांक के लोग संकुचित स्वभाव के एवं काम से काम रखने वाले होते हैं। ये प्रेम विवाह करना तो चाहते हैं, लेकिन अपने स्टेटस के अनुसार। प्रेम में भी लाभ-हानि की गणित इनको नुकसान पहुंचा देती है।

marriage

मूलांक 8-

8 अंक शनि का होता है। ऐसे लोगों के बहुत कम प्रेम-संबंध रहते हैं। लेकिन अगर किसी से प्रेम कर लें तो फिर मरते दम तक निभाते हैं। ये लोग प्यार को हासिल करने की मिसाल होते हैं।

मूलांक 9-

मूलांक 9 मंगल का माना जाता है। मंगल प्रधान व्यक्ति किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहता। प्रेम में विवाद तो होता ही है, ये लोग प्रेम के प्रति उदासीन रहते हैं। दिल में इच्छा बहुत होती है, लेकिन डरते भी बहुत है। इनका प्रेम-विवाह थोड़ा मुश्किल है।

marriage

यह भी पढ़ें: प्रेम-विवाह करने की मिली सजा, 7 साल समाज से बाहर अब इच्छा-मृत्यु की मांग

यह भी पढ़ें: फिल्मी है गैंगस्टर विकास दुबे की लव स्टोरी, तान दी थी सास-ससुर के कनपटी पर पिस्टल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)
Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More