लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम आ चुके हैं। भाजपा ने प्रचंड बहुमत के साथ आम चुनावों में जीत हासिल की। पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा की 16 सीटों में बढ़ोतरी भी हुई। हालाँकि कई ऐसे दल हैं जिनको भारी नुकसान हुआ, तो वहीं कईयों के इन चुनावों में खाते तक नहीं खुले और उनका एक भी प्रत्याशी संसद तक जाने में सक्षम न बन सका।
राजद
अगर बात करें बिहार की तो, जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री नितीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड को भाजपा के साथ से फायदा हुआ और दो सीटों से बढ़कर उनकी जीती हुई सीटों का आंकड़ा 17 पहुँच गया, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल का इन चुनावों में हाल ये रहा कि उनका खाता तक नहीं खुला। बता दें की पिछले लोकसभा चुनाव में उनके खाते में चार सीट आयीं थीं।
पीडीपी
वहीं कश्मीर की सीएम रही महबूबा मुफ़्ती की पार्टी पीडीपी को भी एक भी सीट नहीं मिल सकी। कश्मीर में छह लोकसभा क्षेत्र हैं, जिसमें से पीडीपी के खाते में एक भी सीट नहीं आई। हालाँकि पिछले लोकसभा चुनाव में उनको तीन सीटें हासिल हुईं थीं।
ये भी पढ़ें: यूपी के 11 विधायक बने सांसद, जल्द होंगे विधानसभा उपचुनाव
इन दलों को चुनाव में हुआ नुकसान :
वहीं बंगाम में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को भी इस साल नुकसान हुआ। बंगाल की 42 सीटों में से 34 सीट पर जीतने वाली टीएमसी इस बार 22 सीटों तक सिमट कर रह गयी।
वहीं गठबंधन के दम पर यूपी जितने की मंशा रखने वाले अखिलेश यादव की सपा को गठबंधन का नुक्सान हो गया। उनकी पार्टी को इस बार सिर्फ पांच ही सीट मिल सकी। अखिलेश और मुलायम सिंह को छोड़ कर उनके परिवार की तीन सीटों से सपा हाथ धो बैठी।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)