लॉकडाउन : शुरु हुआ ईट बनाने का काम, देखें तस्वीरें

0

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन को दो हफ्ते के लिए बढ़ाने का फैसला तो कर लिया है लेकिन साथ ही राहतों का ऐलान भी कर दिया है। यानी लॉकडाउन -3 पिछले दो लॉकडाउन के मुकाबले काफी नरम होगा। जिसमें न सिर्फ ग्रीन जोन बल्कि रेड जोन में भी कई कई गतिविधियों में राहत मिलेगी। केंद्र व राज्य सरकारों ने लॉकडाउन 2 के दौरान ही ईट बनाने के कारोबार को शर्तों के साथ शुरु करने का आदेश दे दिया था।

रेड जोन में सीमित सेवाएं हासिल होंगी। लेकिन ग्रीन और आरेंज जोन में केंटेनमेंट एरिया और उसके चारों ओर बफर जोन को छोड़कर बाकी क्षेत्रों में नाई की दुकान, शराब, सिगरेट, पान, गुटका और तंबाकू की दुकानों को खोलने की अनुमति मिलेगी। ग्रीन जोन में तो माल भी खुलेंगे।

लॉकडाउन के बीच रोजगार-

हालांकि पूरे देश में हवाई, ट्रेन, बस व मेट्रो सेवा समेत माल, सिनेमाघर आदि बंद ही रहेंगे। शुक्रवार को जारी सूची के अनुसार फिलहाल 130 रेड जोन जिले, 284 आरेंज जिले और 319 ग्रीन जोन जिले हैं। जाहिर है कि देश का बड़े हिस्से में कारोबार शुरू हो जाएगा। हर सप्ताह इसकी समीक्षा होगी।

केंद्र व राज्य सरकारों ने लॉकडाउन 2 के दौरान ही ईट बनाने के कारोबार को शर्तों के साथ शुरु करने का आदेश दे दिया था। जिसके बाद से लगभग देश में ईट बनाने का काम शुरू हो गया है। बताया जा रहा है कि इससे जुड़े लाखों मजदूरों को लॉकडाउन के बीच रोजगार मिल गया है।

यह भी पढ़ें: Lockdown : देश में 17 मई तक बढ़ा लॉकडाउन

यह भी पढ़ें: देश मे कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 33,050 पहुंची, 1074 की हो चुकी है मौत

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More