लॉकडाउन : किचन में अपना टैलेंट दिखा रहे बी-टाउन सेलेब्स

खुद को लॉकडाउन में व्यस्त रखने के लिए बी-टाउन के कई कलाकारों ने रसोईघर का सहारा लिया है, जहां वे तरह-तरह के व्यंजन और पकवान बना रहे हैं।

0

खुद को लॉकडाउन में व्यस्त रखने के लिए बी-टाउन के कई कलाकारों ने रसोईघर का सहारा लिया है, जहां वे तरह-तरह के व्यंजन और पकवान बना रहे हैं। साथ ही अपने खाने की अपडेट वह सोशल मीडिया पर करना नहीं भूल रहे हैं, जिससे कि उनके प्रशंसकों का मनोरंजन होता रहे।

बताते हैं ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

दीपिका पादुकोण-

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका मास्टर शेफ का अवतार लेने के साथ ही अपने पति व अभिनेता रणवीर सिंह को नए-नए लजीज व्यंजन बनाकर खिला रही हैं। अभिनेत्री ने चीजी पिज्जा से लेकर यमीलिसियश डेजर्ट तक बनाया है जिसका अपडेट वह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करना नहीं भूलीं। अभिनेत्री ने थाई डिश से लेकर बिरयानी तक बनाई।

आलिया भट्ट-

लगता है कि आलिया भट्ट ने भी अपने लॉकडाउन के वक्त को गुजारने के लिए पाक कला का सहारा ले ही लिया है। हाल ही में अभिनेत्री ने बिना अनाज के पालेओ-केला की रोटी बनाई, वहीं वह अपनी बहन शाहीन के लिए हलवा बनाते हुए भी नजर आईं।

कंगना रनौत-

कंगना ने भी हाल में स्वादिष्ट कप केक बनाए थे। उनके इस पल को उनकी इंस्टाग्राम हैंडल टीम कंगना रनौत के माध्यम से अपडेट किया गया था।

विक्की कौशल

इस अभिनेता ने भी इंस्टाग्राम के माध्यम से हाल ही में ऑमलेट पलटने के कौशल से प्रशंसकों को अवगत कराया था।

कटरीना कैफ-

इस लॉकडाउन ने कटरीना कैफ के अंदर के शेफ को बाहर ला दिया है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक व्यंजन की तस्वीर डाली थी, जिसे वो पैनकेक-ऑमलेट हाइब्रिड कह रही थी। अभिनेत्री अपनी बहन के साथ खाना बना रही थीं।

कृति सैनन-

लॉकडाउन में कृति ने भी अपने हाथों में कलछी थाम ली है, उन्होंने इस दौरान चिया पुडिंग और ओट्स-बनाना (केला) केक बनाया था।

मलाइका अरोड़ा-

लॉकडाउन के दौरान मलाइका मीठे डिश में अपना हाथ आजमा रही हैं। उन्होंने बेसन लड्डू, पनियारम जैसे व्यंजन बनाए। वहीं उनके कथित बॉयफ्ऱेंड अर्जुन कपूर ने मलाइका के हाथों से बने स्वीट डेजर्ट की झलकी भी इंस्टाग्राम पर साझा की थी।

अर्जुन कपूर-

अर्जून ने इंस्टाग्राम पर बूमरैंग वीडियो डालते हुए खुद को फेक बेकर बताया था। वहीं वीडियो में वह कुछ बेक करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Luv Ranjan की अगली फिल्म का हिस्सा होंगी ये हॉट एक्ट्रेस, Photos देखकर उड़ जायेंगे होश

यह भी पढ़ें: Self Quarantine: करीना, करिश्मा, मलाइका आंखें मूंद फरमा रहीं आराम

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More