खेसारी के ‘लहंगा लखनऊआ’ ने मचाया तहलका, 26 मिलियन व्यूज पार

भोजपुरी पर्दे के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का धमाल फिल्मों में तो धमाल रहता ही है

0

भोजपुरी पर्दे के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का धमाल फिल्मों में तो धमाल रहता ही है। साथ ही साथ उनके गाने सोशल मीडिया पर भी गरदा उठाए रहते है। इन दिनों उनका जो गाना सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है वो है ‘लहंगा लखनऊआ’ (Lehnga Lucknaowa)।

खेसारी के यह गाना फैंस को कुछ ज्यादा ही पसंद आ रहा है। यही कारण है कि केवल 3 हफ्तों में ही इस गाने के 26 मिलियन व्यूज हो गए है। यह गाना लगातार यूट्यूब पर खूब ट्रेंड कर रहा है।

इस गाने के लिए खेसारी लाल यादव के साथ अंतरा सिंह​ प्रियंका ने अपनी आवाज दी है। कुछ ही दिनों पहले रिलीज हुआ भोजपुरी सॉन्ग ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रखा है।

Lehnga Lucknaowa : सुपरहिट हैं खेसारी-

खेसारी के गाने दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यही कारण है कि खेसारी सोशल मीडिया पर हमेशा छाए रहते हैं। खेसारी हर साल बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट फिल्में देते आएं हैं। इनकी सभी फिल्में ताबड़तोड़ कमाई करती है।

खेसारी लाल एक फिल्म के लिए करीब 50 लाख रुपए फीस लेते हैं। स्टेज शो के लिए करीब 10 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा खेसारी की एल्बम भी मार्केट में 1 से 2 करोड़ का बिजनेस आराम से कर लेती है। विज्ञापनों से खेसारी को 50 हजार रुपए की कमाई हो जाती है।

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव के नए गाने ने मचाई धूम, इंटरनेट पर Video हुआ वायरल

यह भी पढ़ें: 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया खेसारी लाल यादव का यह VIDEO, आपने देखा?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More