76 घंटे खाना पका कर महिला ने रचा इतिहास, बताया सफलता का मंत्र

0

देश में महिलाएं आज हर क्षेत्रों में अपना परचम लहराया है। अब मध्य प्रदेश की महिला शेफ लता टंडन ने 76 घंटे खाना पकाकर इतिहास रच दिया है। यह रिकॉर्ड बनाने के बाद लता ने सफलता का मूल मंत्र भी लोगों को बताया है।

बताते चलें कि शुक्रवार को रात नौ बजे तक लता 76 घंटे तक (छह घंटे का आराम) खाना पका चुकी थीं। उनके खाना बनाने के इस रिकॉर्ड ने अमेरिका के रिकी लुम्पकिन के 68 घंटे 30 मिनट और एक सेकंड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

बता दें कि केन्या की मलीहा मोहम्मद ने 75 घंटे तक लगातार खाना पकाकर लता को चुनौती दी थी। जिसके जबाव में भारत की बेटी लता ने मलीहा के रिकॉर्ड को भी तोड़ते हुए 78 घंटे का लक्ष्य निर्धारित किया है। जब वह खाना पका रहीं थी तो होटल में एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड व इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के दो मेंबर भी उपस्थित थे। वह रात 12.45 बजे तक खाना पकाकर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड व लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड बनाने का दावा पेश करेंगी। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सदस्य करीब एक हफ्ते तक वीडियो व अपनी शर्तों की जांच कर परिणाम घोषित करेंगे।

ये भी पढ़ें: सुपरहिट जोड़ी आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नया गाना रिलीज़

लता ने अपनी सफलता का राज बताते हुए कहा कि लंबे समय तक जागते रहना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में जब किसी को भोजन पकाना हो। उन्होंने बताया कि इसमें महारथ हासिल करने के लिए लगातार डेढ़ साल प्रेक्टिस करती रहीं। शरीर की ऊर्जा बनाए रखने के लिए उन्होंने जिम, योगा एवं मेडिटेशन का भी सहारा लिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More