ICU में लता मंगेशकर, हालत नाजुक, सेलेब्स ने मांगी दुआएं

0

स्वर कोकिला लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं।

लता की हालत स्थिर लेकिन गंभीर बनी हुई है।

लता दीदी की सलामती और जल्द सेहतमंद होने की दुआएं लगातार मांगी जा रही हैं।

सोशल मीडिया में भी सेलेब्रिटीज़ और फैंस दुआएं मांग रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लता मंगेश्कर फेफड़ों के गंभीर इंफेक्‍शन से जूझ रही हैं।

हालत अभी भी लगातार गंभीर-

इंटरनल मेडिसिन फिजिशन, डॉक्‍टर प्रतित समदानी ने बताया है, ‘उन्‍हें निमोनिया हुआ है।’

साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है।

उनकी हालत अभी भी लगातार गंभीर ही बनी हुई है।

हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार आया है।

बायां वेट्रिकुलर ही हृदय को सबसे ज्‍यादा ऑक्‍सीजन देता है।

शरीर के सामान्‍य और स्वस्थ तरीके से काम करने के लिए इसका ठीक होना बहुत जरूरी है।

सेलेब्रिटी ने मांगी दुआएं-

रविवार रात 2 बजे सांस लेने में दिक्कत के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था।

तब से उनका इलाज किया जा रहा है।

अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया गया था।

शबाना आजमी ने लता के जल्‍द सेहतमंद होने की दुआ की है।

उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, ‘आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्‍छी होकर घर वापस आ जाएं।’

वहीं इससे पहले हेमा मालिनी ने ट्वीट कर दुआ मांगी थी।

हेमा ने लिखा, भगवान उन्हें ताकत दें।

यह भी पढ़ें: लता मंगेशकर ICU में एडमिट, हालत नाजुक

यह भी पढ़ें: 90 साल की हुई लता मंगेशकर, जानें क्यों सुरों की मलिका ने नहीं की शादी?

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More