कुमार विश्वास की कीमती कार चोरी, चोर को ढूंढ रही पुलिस

0

हिंदी साहित्य के मशहूर कवि डॉ. कुमार विश्वास के घर के बाहर खड़ी उनकी कीमती कार चोरी हो गई। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है।

घटना शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात की है। सुबह कार चोरी होने की बात गाजियाबाद पुलिस को पता चली, तो महकमे में हड़कंप मच गया। प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

गाजियाबाद जिला पुलिस प्रवक्ता सोहनबीर सिंह सोलंकी ने इस बारे में कहा, “सुबह कुमार विश्वास को जैसे ही कार चोरी का पता चला, उनके परिजन इंदिरापुरम थाने पहुंचे। थाने में कार चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।”

पुलिस ने कहा कि कार चोरी की घटना की शिकायत वरदान शर्मा की तरफ से की गई है। कवि कुमार विश्वास लंबे समय से गाजियाबाद जिले में स्थित आवास विकास की वसुंधरा कॉलोनी के सेक्टर-3 में रहते हैं। कुमार विश्वास के घर के बाहर शुक्रवार देर रात तक फॉर्च्यूनर कार खड़ी थी।

कुमार विश्वास के घर के सामने खड़ी उनकी कीमती कार चोरी होने की घटना से इलाके के लोगों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें: फ़तेहपुर: एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐसा भी…

यह भी पढ़ें: 100 बच्चों की मौत पर मायावती का निशाना- कोटा की मांओं से मिलने नहीं जाएंगी प्रियंका?

 

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More