जानिए कौन है सीएम योगी को चुनौती देने वाले चन्द्रशेखर आजाद, दर्ज है कितने मुकदमें

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में गोरखपुर का चुनाव बहुत ही चुनौती भरा होने वाला है। क्योंकि सूबे के मुखिया सीएम योगी गोरखपुर शहर के विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में मोर्चा सम्हालने के लिए उतरे हैं।

0

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव में गोरखपुर का चुनाव बहुत ही चुनौती भरा होने वाला है। क्योंकि सूबे के मुखिया सीएम योगी गोरखपुर शहर के विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में मोर्चा सम्हालने के लिए उतरे हैं। वहीं दूसरी तरफ सीएम को टक्कर देने के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मंगलवार को पर्चा भर दिया है।  वही चंद्रशेखर पर हत्या के साथ साथ कई अपराधिक मुकदमा दर्ज हैं।  उन्होंने अपनी कुल संपति 44 लाख का  बताया है।

कौन है चंद्रशेखर आजाद:   

गोरखपुर से सीएम योगी को चुनावी मैदान में टक्कर देने के लिए चंद्रशेखर आजाद ने वहां से पर्चा भरा है।  बता दें कि चंद्रशेखर आजाद एक सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ और भीम आर्मी के संस्थापक के रुप में जाने जाते हैं।सहारनपुर के रहने वाले चंद्रशेखर को “रावण” के नाम से भी जाना जाता है। चंद्रशेखर आज़ाद ‘रावण’ पेशे से वकील है और इन्होंने देहरादून से कानून की पढ़ाई की है। वही चंद्रशेखर आजाद ने अपने नाम के ‘रावण’ जोड़ने के पीछे जबरदस्त तर्क दिया है।  उन्होंने कहा “रावण अपनी बहन शूर्पनखा के अपमान के कारण सीता को उठा लाता है लेकिन उनको भी सम्मान के साथ रखता है।” यही कारण है कि चन्द्रशेखर ‘रावण’ के किरदार से प्रभावित होकर अपने नाम में रावण शब्द जोड़ लिया।

इन जिलों में दर्ज है इतने मुकदमें:

आपको बता दें कि चंद्रशेखर आजाद रावण पर अलग-अलग जिलों में कुल 16 केस दर्ज हैं। सहारनपुर में आठ, गाजियाबाद, सेंट्रल दिल्ली, साउथ ईस्ट, हाथरस, अलीगढ़, आजमगढ़ और लखनऊ में एक और मुजफ्फरनगर में दो मुकदमें दर्ज हैं। वही इन मुकदमों में हत्या के प्रयास और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के साथ  आपराधिक मामले भी शामिल हैं।

आजाद ने सीएम योगी को दी चुनौती:

चंद्रशेखर आजाद ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘’मैं योगी आदित्यनाथ के खिलाफ गोरखपुर से चुनाव लड़ूंगा।  उन्होंने कहा कि ‘’आजाद समाज पार्टी चुनाव जीतने के लिए ही लड़ रही है। योगी सरकार ने मुझे 2। 5 साल जेल में रखा। दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार किया। योगी आदित्यनाथ को किसी भी हालत में विधानसभा चुनाव नही जीतने देंगे। ये लड़ाई सम्मान की है।‘’

 

यह भी पढ़ें: स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से शोक में डूबा देश, 2 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित 

यह भी पढ़ें:ऑटो चालक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर कई बार बुझाई हवस

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More