उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक,24 घन्टे में मिले इतने मरीज, अलर्ट पर प्रशासन

कोरोना

उत्तर प्रदेश में कोरोना एक बार फिर अपना पैर पसार रहा है । कोरोना के मामलों में बढ़त देखी जा रही है जो कि आने वाले समय के लिए चिंताजनक तस्वीरें पेश कर रहीं हैं। विगत कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के काफी नए मामलें दर्ज किए गए जिसकी वजह से कोरोना महामारी अधिनियम अब 31 मार्च 2022 तक लागू कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि उत्तर प्रदेश महामारी कोविड-19 (ग्यारहवां संशोधन) विनियमावली 2021 को अधिसूचित किया गया है। इसकी अवधि पहले  31 दिसंबर को खत्म हो रही थी उसे अब 31 मार्च 2022 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

बीतें 24 घन्टे में 80 नए संक्रमित मिले:

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में बीते 24 घंटे में 80 नए मरीज मिले हैं। जाहिर है पिछले 6 महीने  के बाद इतनी संख्या में नए मरीज मिले हैं इसी के साथ प्रदेश में अब कुल एक्टिव केस का आंकड़ा 392 हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में की गई 1,93,896 सैम्पलों की जांच में 80 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रदेश के सभी जिलों में तैयारियों का लेंगे जायजा

यूपी में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए प्रशासन द्वारा जरूरी संसाधनो को  बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारी प्रदेश के समस्त जिलों में तैयारियों की जानकारी लेंगे फिर इन तैयारियों को तीन व चार जनवरी 2022 को माकड्रिल की जाएगी। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने के लिए इंतजाम कितने पुख्ता हैं इसका जायजा लेकर लेकर कमियों को दूर किया जाने पर काम किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: भूटान ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजा, कहा- बिना शर्त निभाई दोस्ती

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)