मनोज तिवारी के समर्थन में उतरे खेसारी लाल यादव, दिल्ली में की वोट अपील

0

17वें लोकसभा चुनाव में अब दो ही चरणों का चुनाव बाकी है। सियासी दलों का पूरा ज़ोर अब इन्हीं दो चरणों पर है। इसके लिए सभा पार्टियां ज़ोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है। कोई भी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

इसी क्रम में मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी भी वोट मांगते दिखे। इतना ही नहीं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भी उनका भरपूर साथ दे दिया।

इस दौरान मनोज तिवारी और खेसारीलाल यादव का माला पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही भोजपुरी के धुरंधरों पर फूलों की बरसात भी की। खेसरी लाल ने जनता से मनोज तिवारी के सम​र्थन में वोट देने की अपील की।

सपना चौधरी ने किया मनोज तिवारी का समर्थन-

इससे पहले हरियाणा की शान सिंगर सपना चौधरी ने भी मनोज तिवारी के लिए वोट मांगा था। एशिया की सबसे घनी आबादी वाले एरिया नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में 24 कैंडिडेट मैदान में हैं।

मालूम हो कि दिल्ली से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का मुकाबला कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित से है। साथ ही आम आदमी पार्टी की तरफ से दिलीप पांडे मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें: निरहुआ के लिए ​​आजमगढ़ की सड़कों पर उतरे भोजपुरी सितारे

यह भी पढ़ें: भोजपुरी के विकास के लिए काम कर रही योगी सरकार

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More