भोजपुरी इंडस्ट्री को मॉडर्न बनाने की जरूरत : खेसारी

खेसारी लाल यादव का मानना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री को मॉडर्न बनाने की जरूरत है

0

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का मानना है कि भोजपुरी इंडस्ट्री को मॉडर्न बनाने की जरूरत है। वह कहते हैं कि अब हम 20 साल पहले का परिवेश नहीं दिखा सकते। उन्होंने कहा कि गांव बदल रहे हैं, अब वह भी शहर हो रहे हैं। लोगों की मानसिकता बदली है। तो फिर सिनेमा में वह क्यों नजर नहीं आता।

इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे खेसारी-

खेसारी के मुताबिक इसीलिए भोजपुरी पीछे है। अब इसे मॉडर्न बनाना चाहते हैं। बता दें कि लॉकडाउन से पहले खेसारी लाल जिस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे उसका नाम चिंटुआ के नानी है। इसके निर्माता संंजय भूषण पटियाला और डायरेक्टर लालबाबू पंडित हैं।

इंडस्ट्री को बदलना ज़रूरी-

खेसारी लाल ने साफ कहा कि इसके लिए लॉकडाउन के बाद वह पहला कदम खुद बढ़ाएंगे। खेसारी ने कहा, अब जमाना बदल गया है। हम भोजपुरी समाज को अब भी 20 साल पीछे मानकर फिल्में बना रहे हैं। इसलिए हमें वह दर्शक नहीं मिल रहा है। मैं लॉकडाउन के बाद खुद भी बदलने जा रहा हूं और इस इंडस्ट्री को भी।

यह भी पढ़ें: मोनालिसा के हॉट सीन और गाने, जब एक्ट्रेस ने पवन और खेसारी के साथ उड़ाया गरदा

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में आया खेसारी का ‘टाइम पास’

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More