काशी के विख्यात निशानेबाज शशांक त्रिपाठी और सत्यम सिंह को मिला बड़ा सम्मान

0

वाराणसी जिला राइफल क्लब के विख्यात निशानेबाज शशांक त्रिपाठी ने केवल काशी का नहीं ​बल्कि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का भी नाम रोशन किया है।

बीते साल आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में शशांक ने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की तरफ से भाग लेते हुए निशानेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था।

शशांक त्रिपाठी
शशांक त्रिपाठी

हालांकि वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय पिछले कई वर्षों से निशानेबाज प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब इस प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय ने शीर्ष पांच में अपनी जगह बनाई है।

विख्यात निशानेबाजों को मिला सम्मान-

19 मार्च 2021 को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा खिलाड़ी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शशांक त्रिपाठी को स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

varanasi shooting
बाई ओर सत्यम सिंह व दाई ओर शशांक त्रिपाठी

शशांक त्रिपाठी के साथ उनकी साथी शूटर सत्यम सिंह को भी निशानेबाजी में जबरदस्त प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें विश्वविद्यालय की वाइस-चांसेलर निर्मला एस. मौर्या ने दिया।

यह भी पढ़ें: शूटर भाभी से बचके रहना, किडनैपर्स की तोड़ी कमर

यह भी पढ़ें: फ्लाइट में गुम हुई शूटर विजय कुमार की पिस्टल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More