बार-बार देखा जा रहा खेसारी लाल का गाना ‘करिया करिया रसगुल्ला’

0

भोजपुरी फिल्मों के मेगास्टार खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना ‘करिया करिया रसगुल्ला’ का वीडियो यूट्यूब पर इन दिनों गदर मचाए हुए है। भोजपुरी फिल्म ‘जिला चंपारण’ के इस गाने को खेसारी लाल यादव और रंजिता शर्मा ने अपनी आवाज से सजाया है।

इस गाने को अब तक 34,566,019 व्यूज मिल चुके हैं। फैंस इस गाने को लगातार देख रहे है और व्यूज को बढ़ा रहे हैं। इसके लिरिक्स पवन पांडे ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है। गाने में जबरदस्त डांस ने लोगों को ​दीवाना बना दिया है।

बॉलीवुड को टक्कर देती भोजपुरी इंडस्ट्री-

भोजपुरी सिनेमा इन दिनों हर तरह से बॉलीवुड को कड़ी टक्कर दे रहा है। इसके साथ ही भोजपुरी सुपर स्टार्स की फैंन फॉलोविंग भी ताबड़तोड़ बढ़ रही है। अब तो भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग भी अब विदेशों में होने लगी है।

खेसारी लाल यादव भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं

बता दें कि खेसारी लाल यादव भारत के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं। खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम ‘माल भेटाई मेला’ से मिली थी। 2012 में आई अपनी पहली फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से वो रातो रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए।

गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं

अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं। शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे नर्तक भी हैं। शुरुआत में उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा लेकिन आज वो भोजपुरी के सबसे सितारों में से एक हैं।

यह भी पढ़ें: एक ही स्टेज पर नजर आए भोजपुरी के सुपरस्टार्स, खूब हुई मस्ती, देखें वायरल वीडियो

यह भी पढ़ें: पवन सिंह का फाडू भोजपुरी गाना हो रहा वायरल, देखें वीडियो

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप डेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More