चक्रवात ओखी के कहर से कांपा तमिलनाडु, 16 की मौत

0

केरल और तमिलनाडु में चक्रवात (cyclone) ओखी कहर के चलते अब तक भारत और श्रीलंका में 16 लोगों की मौत हो गई है वहीं 100 से ज्यादा लापता बताए जा रहे हैं। लापता हुए लोगों में ज्यादातर मछुआरे बताये जा रहे हैं। स्थिति को देखते हुए सेना ने मोर्चे को संभाल कर त्रिवेंद्रम में 59 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। ओखी चक्रवात के कारण लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। कन्याकुमारी के सुचिंद्रम में स्थित स्थानुमालन मंदिर में भी पानी भर चुका है।

 

Also read:  जानिये, कब-कब सोशलमीडिया में ट्रोल हुए राहुल, देखें वीडियो

 

अगले 24 घंटे होगी भीषण बारिश

गुरुवार को चक्रवात ओखी का केंद्र कन्याकुमारी से 70 किलोमीटर दूर तक पहुंच गया। कन्याकुमारी जिले में विभिन्न इलाकों में पेड़ गिरने के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं चक्रवात से श्रीलंका में भी 7 लोग मारे गए हैं। कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली और तूतीकोरिन सहित दक्षिणी जिलों में भीषण बारिश हुई, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र पहले गहरे दबाव और फिर चक्रवात में बदल गया। मौसम कार्यालय ने अगले 24 घंटों में दक्षिण तमिलनाडु में भीषण बारिश होने की भविष्यवाणी की है।

 

Also Read:  निकाय चुनाव: चुनावी लड़ाई में पीछे रह गयी सपा-कांग्रेस

 

मुख्यमंत्री ने दी लोगों को घरों में ही रहने की सलाह

चेन्नई में मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने बताया कि राज्य और राष्ट्रीय आपदा राहत बल की टीमों को कन्याकुमारी भेजा गया है। वहां 500 से अधिक पेड़ और करीब 1,000 बिजली के खंभे उखड़ गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसी ने ट्वीट कर कन्याकुमारी, तूतीकोरिन और तिरुनेलवेली में लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। पलानीस्वामी ने ट्वीट में कहा, “घर में ही रहें, एहतियात बरतें और घबराएं नहीं।” इन जिलों के विभिन्न हिस्सों में बिजली गुल है। शैक्षणिक संस्थान बंद कर दिए गए हैं। दक्षिण रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि उनके यहां से चलने और गुजरने वाली दो ट्रेन रद्द कर दी गईं हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार को बंगाल की खाड़ी का कम दबाव गुरुवार सुबह गहरे दबाव में बदला, जिसने बाद में चक्रवात का रूप ले लिया।

 

 Also Read:  केशव की कौशाम्बी में बीजेपी को मिली करारी शिकस्त

 

राहुल ने रद्द किया केरल दौरा

तूफ़ान और बारिश को देखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का एक और दो दिसंबर को होने वाला केरल का प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया है।

 

 Also Read:  बसपा की जीत सबको चौंकाने वाली है

 

मौसम विभाग की जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार चक्रवात ओखी लक्षद्वीप द्वीपसमूह की तरफ बढ़ रहा है। नई दिल्ली में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने बताया कि चक्रवात शनिवार को लक्षद्वीप पहुंचेगा। बांग्लादेश के लोगो ने इसका नाम ओखी रखा है। इसके चलते अरब सागर के दक्षिणी हिस्से के द्वीप समूह में भारी बारिश होगी और तेज हवाएं चलेंगी।

साभार: (नई दुनिया )

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More