कानपुर : CAA के खिलाफ प्रदर्शन में 13 लोगों को लगी थी गोली, पुलिस ने माना अभियुक्त

0

उत्तर प्रदेश के कानपुर में नागरिकता कानून के खिलाफ बाबूपुरवा में भड़की हिंसा में 13 लोगों को गोली लगी थी। इसमें से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने गोली लगने से घायल हुए लोगों को भी अभियुक्त माना है जिसमें साक्ष्यों के आधार पर बचे हुए 10 अभियुक्तों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बीते 20 दिसंबर को सीएए के खिलाफ बाबूपुरवा के ईदगाह मैदान में हिंसक प्रदर्शन हुआ था। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर बवाल हुआ था। इसमें चार मोटर साइकिलों को आग के हवाले कर दिया गया था। दर्जनों वाहनों में तोड़फोड़ हुई थी। इस हिंसक प्रदर्शन में तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।

एसएसपी अनंतदेव के मुताबिक वो 13 लोगा उन्हीं उपद्रवियों की भीड़ का हिस्सा थे। क्रॉस फायरिकंग में घायल हुए थे। ये सभी उपद्रव कर रहे थे। इस लिए घायल हुए थे। उपद्रवी थे इसलिए अभियुक्त थे। इसमें घायल हुए तो उनका इलाज कराया गया। उपद्रव कर रहे थे तो घायल होना घटना का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें: CAA Protest : UP में फिर भड़की हिंसा, अब तक 16 की मौत

यह भी पढ़ें: जब तक CAA वापस नहीं लिया जाता, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा : ममता बनर्जी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More