पंचतत्व में विलीन हुए ‘राम भक्त’ कल्याण सिंह, अंतिम विदाई देने उमड़ी लोगों की भीड़…

0

दो बार यूपी के सीएम रहे और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार बुलंदशहर जिले के नरौरा राज घाट पर हुआ। 21 अगस्त को कल्याण सिंह का निधन हो गया था।

कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार में सीएम योगी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। वो 89 साल के थे और पिछले करीब डेढ़ महीने से अस्पताल में भर्ती थे।

अंतिम यात्रा पर उमड़ा जनसैलाब-

kalyan singh last rites

कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को जब अंतिम संस्कार के लिए नरौरा घाट ले जाया जा रहा था तो उनकी अंतिम यात्रा में भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ जुट गई। सड़कों पर सभी ओर भीड़ दिखी।

जनसैलाब को देखते हुए अंतिम संस्कार के लिए घाट पर प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिन-जिन जगहों से होकर अंतिम यात्रा को गुजरी वहां कदम-कदम पर प्रशासन मुस्तैद रहा।

वैदिक रीति रिवाज से संपन्न कराया गया अंतिम संस्कार-

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई थी। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से संपन्न कराया। बताया गया है कि चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया गया।

यह भी पढ़ें: तिरंगे के ऊपर BJP का झंडा, कल्याण सिंह के मामले में उठ रहे सवाल, जानें क्या है नियम?

यह भी पढ़ें: अयोध्या : राम मंदिर जाने वाली सड़क का नाम होगा ‘कल्याण सिंह मार्ग’

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More