चित्रा त्रिपाठी : दिल में था आर्मी का ख्वाब लेकिन बन गईं पत्रकार

chitra tripathi

भारत टेलीविजन में जब भी तेजतर्रार पत्रकारों की बात होती है चित्रा त्रिपाठी का नाम जरूर आता है। वैसे तो चित्रा त्रिपाठी को किसी इंट्रोडक्शन की जरूरत नहीं है लेकिन वह आजतक में जाना-पहचाना चेहरा और प्राइम टाइम एंकर हैं।

हर कोई चित्रा त्रिपाठी के समाचार पढ़ने के स्टाइल पर फिदा है। वे दर्शकों को अच्छी खबरों और अपनी खूबसूरती के साथ बांधे रखती है। 11 मई 1986 गोरखपुर में जन्मीं चित्रा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी शहर से ही की है। चित्रा का मन बचपन से ही आर्मी में जाने का था।

इस तरह बनी एंकर-

https://www.instagram.com/p/B_Gw21YHC8u/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

उन्होंने अपनी स्कूलिंग एडी गर्वनमेंट गलर्स इंटर कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने डिफेन्स स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने डिफेन्स स्टडीज से ही मास्टर डिग्री भी हासिल की।

चित्रा त्रिपाठी को सेना में जाना था, लेकिन प्रकृति ने इनके लिए अलग ही सोच बना रखी थी। जब उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन किया, तो शहर में मीडिया का ऑडिशन हो रहा था। इसमें चित्रा भी उस ऑडिशन को दिया।

कई बड़े संस्थानों में किया काम-

https://www.instagram.com/p/B-lyquRHdbP/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

इसके बाद चित्र को न्यूज़ 24 मीडिया ने अपने दफ्तर बुलाया और एंकर के रूप में कार्य करने का काम दिया। न्यूज़ 24 में कई साल काम करने के बाद चित्रा ने एबीपी न्यूज़ ज्वाइन किया।यहां चित्रा ने कई हिट टीवी न्यूज़ शो होस्ट किये, जैसे कौन बनेगा मुख्यमंत्री, 100 खबर, एबीपी शिखर सम्मेलन आदि।

इन शो को करने के बाद इनकी लोकप्रियता में काफी उछाल आया, जिसके बाद उन्होंने देश के सबसे बड़े हिंदी चैनल आजतक को ज्वाइन किया। आजतक में चित्रा त्रिपाठी एक न्यूज़ एंकर और डिप्टी एडिटर की पोस्ट पर काम करती है।

ऐसी है पर्सनल लाइफ-

https://www.instagram.com/p/BywxfVfnzAb/?utm_source=ig_web_button_share_sheet

23 मई 2008 को उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अतुल अग्रवाल से शादी की थी। अतुल भी पेशे से पत्रकार हैं। इन्हें एक बेटा भी है। चित्र को रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड्स (2016) और NCC Achievers Awards (2018) से सम्मानित किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें: गूगल ने पत्रकारों की मदद के लिए बनाया फंड, करें अप्‍लाई

यह भी पढ़ें: न्यूज रूम में बेधकड़ रुबिका लियाकत ​का ऐसा है रियल लाइफ मिजाज

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)