JNU प्रशासन ने HRD मंत्रालय को भेजी हिंसा की रिपोर्ट, घटनाक्रम की दी पूरी जानकारी

0

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र संगठन के सदस्यों के बीच झड़प में एक दर्ज़न से अधिक छात्र घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज एम्स के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए परिसर में पुलिस बुलाई। गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस प्रमुख अमूल्य पटनायक से बात की और मंत्रालय ने उनसे रिपोर्ट मांगी है।

जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा को लेकर जेएनयू प्रशासन ने विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को भेजी है। इस रिपोर्ट में रविवार के पूरे घटनाक्रम को शामिल किया गया है।

जेएनयू में झड़प-

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में दो छात्र संगठनों के सदस्यों के बीच आज शाम झड़प हो गई। झड़प के दौरान एक दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गये, जिनका एम्स के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

इसके साथ ही एक शिक्षक के घायल होने की भी खबर है, जिनका सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में कानून-व्यवस्था बहाल करने के लिए पुलिस बुलाई गई है।

घटना के बाद परिसर के भीतर और आस पास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया है। छात्रों ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने हॉस्टल में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की।

यह भी पढ़ें: फीस बढ़ोतरी के विरोध में संसद जा रहे जेएनयू छात्रों पर लाठीचार्ज

यह भी पढ़ें: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर में छात्र संगठनों के बीच झड़प

 

 

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More