J&K : 4 अप्रैल को CM पद की शपथ लेंगी महबूबा

statment on triple talaq

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नई सरकार चार अप्रैल को बनेगी। भाजपा नेता निर्मल सिंह ने शुक्रवार को इसका एलान किया। महबूबा मुफ्ती मुख्यमंत्री और सिंह उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बता दें कि जनवरी में मुफ्ती मोहम्म्द सईद के निधन के बाद से राज्य में नए सीएम ने शपथ नहीं ली थी।

केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और जितेंद्र सिंह सोमवार को पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे, जो जम्मू-कश्मीर की पहली मुहिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

महबूबा शपथग्रहण करने से एक दिन पहले रविवार को जम्मू पहुंचेंगी तथा मंत्रालय के गठन और पदों के बंटवारे पर पार्टी नेताओं और भाजपा विधायक दल के नेता डॉ निर्मल सिंह से चर्चा करेंगी। वह नई सरकार के गठन के मद्देनजर पीडीपी के पुनर्गठन के लिए पार्टी नेतृत्व के साथ भी बैठक करेंगी।

इस संबंध में पीडीपी और भाजपा ने एक संयुक्त संदेश राज्यपाल एनएन वोहरा को भेजा। भाजपा ने भी अपने राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के नेतृत्व में अपने पार्टी नेतृत्व की बैठक में शपथग्रहण की तारीख चार अप्रैल रखे जाने पर मुहर लगाई। राम माधव बैठक के लिए शुक्रवार शाम यहां पहुंचे थे।

डॉ निर्मल सिंह के आवास पर पार्टी कोर ग्रुप की बैठक हुई और मंत्रियों तथा पदों से संबंधित सूची को अंतिम रूप दिया। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले माधव ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों दलों के नेताओं के बीच तीन दिन तक चली चर्चा में दोनों दलों के बीच के सभी मुद्दों का हल निकाल लिया गया है। माधव ने कहा कि यह अच्छा है कि महबूबा राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं।