आज तय हो सकता है जदयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, इन्हें मिल सकती है जिम्मेदारी

0

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) शनिवार को दिल्ली में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करेगी। पार्टी अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि आज जदयू को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है।

बैठक शाम 4 बजे जंतर-मंतर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में होगी। बता दें कि सुबह 11 बजे पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हो गई। शाम 4 बजे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू होगी, लेकिन उससे पहले तीन बजे पार्टी के सभी सांसदों की बैठक होगी।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 75 सदस्य बैठक में होंगे शामिल-

nitish kumar

जानकारी के अनुसार, अब दोपहर तीन बजे जेडीयू सांसद सीएम से मुलाकात करेंगे। फिर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी 75 सदस्य शामिल होंगे। इनमें सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के अध्यक्ष शामिल हैं। बैठक के आयोजन की पुष्टि राष्ट्रीय महासचिव आफाक अहमद खां ने की।

ये हैं प्रबल दावेदार-

ललन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा को जदयू के नए अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि इन कयासों में कितनी सच्चाई है ये आज की बैठक के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: …तो इसलिए यहां पर काट दिए जाते हैं महिलाओं के ये अंग, जानकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

यह भी पढ़ें: आखिर क्‍यों महिलाओं के रेस्‍टोरेंट में खूब मचा धमाल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More