OMG: इस होटल में रहते हैं मरे लोग, होती है एडवांस बुकिंग

0

विश्व के विकसित देशों में से एक जापान में हर साल लगभग 16 लाख लोगों की मौत होती है। इतनी ज्यादा मृत्युदर के कारण लोगों की मौत अब जापान में पैसे कमाने का जरिया बनता जा रहा है। लोगों की मौत को बिजनेस में बदलने वाले शख्स का नाम है हिसायोशी टेरामुरा।
also read : गो तस्करी के शक में गोरक्षकों ने ली युवक की जान
कब्रों और शव गृह के बिजनेस से ही जुड़े हुए थे
ये जापान के योकोहामा के रहने वाले हैं। टेरामुरा ने एक ऐसा होटल खोला है, जहां पर सिर्फ मरे हुए लोगों को रखा जाता है। इनके होटल लास्टेल में मरे हुए व्यक्ति के शरीर को एक दिन रखने का किराया है 12000 येन। हिसायोशी टेरामुरा इससे पहले कब्रों और शव गृह के बिजनेस से ही जुड़े हुए थे और पिछले साल इन्होंने अपने होटल को एक नूडल शॉप के सामने खोला था जिसमें सिर्फ मरे हुए लोगों को रखा जाता था।
also  read : …तो ये था ट्वीटर पर राहुल के लोकप्रिय होने का कारण
यह इंतजार 4 से 5 दिन लंबा भी हो सकता है
टेरामुरा को इस बिजनेस का आइडिया इस वजह से आया क्योंकि जापान में मृत्यु दर तेजी से बढ़ रही है और इसके कारण यहां के शमशान अक्सर लोगों से भरे होते हैं। इस कारण बहुत से मृतकों के परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए इंतजार करना पड़ता है और यह इंतजार 4 से 5 दिन लंबा भी हो सकता है।
also read : कानपुर में बनेंगी प्लास्टिक की सड़कें
मृतक के लिए इनके होटलों में जगह बुक करा देते हैं
इस प्रकार की परिस्थिति बनने पर मृतक के परिवार वाले अपने मृत व्यक्ति की बॉडी को मुर्दा लोगों के लिए बने इन होटलों में रख सकते हैं और शव को सड़ने से बचा सकते हैं। इसके अलावा यदि किसी के घर में जगह की कमी है तब भी लोग मृतक के लिए इनके होटलों में जगह बुक करा देते हैं।
           ( साभार – न्यूज 18)
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More