मोनालिसा और पवन सिंह का सुपर रोमांटिक गाना मचा रहा धूम, देखें वीडियो…

मोनालिसा और पवन सिंह का सुपर रोमांटिक गाना मचा रहा धूम, देखें वीडियो...

0

भोजपुरी सिनेमा और टीवी जगत की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस मोनालिसा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनके गाने और वीडियो हर जगह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इसके अलावा वह अपनी फिल्मों और सीरियल्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

एक्ट्रेस अपने बिंदास अंदाज की वजह से दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह कायम कर चुकी हैं। आप मोनालिसा की फैन फॉलोइंग का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके इंस्टाग्राम पर 4.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

इन दिनों मोनालिसा का एक फेमस भोजपुरी गाना फैन्स की जुबां पर चढ़ा है। इस गाने में एक्ट्रेस भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह संग रोमांस करती दिख रही हैं। ये गाना फिल्म ज़िद्दी आशिक का है।

इस गाने को यूट्यूब पर 5 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। गाने में मोनालिसा और पवन सिंह की जबरदस्त केमिस्ट्री ने चार चांद लगा दिये हैं। भोजपुरी सॉन्ग ‘जगहे प जाता’ की दर्शक कमेंट कर खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

गाने को भोजपुरी सिंगिंग सेंसेशन पवन सिंह और कल्पना ने मिलकर गाया है। इसके बोल विनय बिहारी ने लिखे हैं। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेमिसाल नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें: भोजपुरी के बाद अब हिंदी सिनेमा में धूम मचाने आ रहे खेसारी, धांसू टीजर हुआ रिलीज

यह भी पढ़ें: गुलाबी साड़ी पहनकर मोनालिसा ने माहौल को बनाया रंगीन, देखें भोजपुरी एक्ट्रेस की कातिल अदाएं

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More