जिंदगी की जंग हारे दिग्गज अभिनेता इरफान खान

मशहूर अभिनेता इरफान खान की मौत हो गई है। बीमारी के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

0

मशहूर अभिनेता इरफान खान की मौत हो गई है। बीमारी के बाद उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इरफान कैंसर से पीड़ित थे और कुछ महीने पहले ही लंबे समय तक विदेश में इलाज कराके लौटे थे। आखिरी बार वो फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ में नजर आए थे।

कुछ समय पहले न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर का पता लगने के बाद से अभिनेता बीमार हैं और इसी के चलते उन्हें मेडिकल अटेंशन में रखा गया है। वहीं, दूसरी ओर हाल ही में इरफान की मां का निधन हुआ है।

अभिनेता की मां सईदा बेगम ने शनिवार को जयपुर में अंतिम सांस ली। हालांकि, देशव्यापी लॉकडाउन के बीच इरफान मां के अंतिम संस्कार में नहीं जा पाए। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही अपनी ओर से प्रार्थना की।

जाना-माना नाम इरफान खान-

इरफान अली खान हिन्दी अंग्रेजी फिल्मों व टेलीविजन के एक कुशल अभिनेता रहे हैं। हासिल फिल्म के लिये उन्हें वर्ष 2004 का फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार प्राप्त हुआ। वह बॉलीवुड की 30 से ज्यादा फिल्मों मे अभिनय कर चुके हैं। इरफान हॉलीवुड मे भी एक जाना पहचाना नाम हैं।

2011 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया। 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार 2012 में इरफान खान को फिल्म पान सिंह तोमर में अभिनय के लिए श्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार दिया गया।

यह भी पढ़ें: इरफान की मदद के लिए आगे आए शाहरुख

यह भी पढ़ें: बीमारी को लेकर इरफान खान ने किया ये खुलासा

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More