आखिरी समय में रन-वे से वापस लौटा विमान, नितिन गडकरी भी थे सवार

0

महाराष्ट्र के नागपुर एयरपोर्ट पर हादसा टल गया। नागपुर से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गंभीर तकनीकी खराबी आ गई। इस फ्लाइट में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

मंगलवार को इंडिगो की फ्लाइट 6E 636 नागपुर से दिल्ली जाने के लिए रनवे पर उतरी। अचानक विमान में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलटों ने विमान को रनवे से टेक ऑफ नहीं करने का फैसला किया गया।

पायलट ने विमान को टैक्सीवे पर खड़ा कर दिया। गनीमत रही कि किसी भी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

सभी यात्री सुरक्षित डी-बोर्ड गए हैं। पायलटों की सूझबुझ से बड़ा हादसा टल गया। गौरतलब है कि इस फ्लाइट में सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दिल्ली में दोपहर 11 बजे होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में शामिल होने वाले थे। लेकिन ऐन समय पर फ्लाइट में आई खराबी के कारण उनका बैठक में शामिल होना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें: इस ​दिन रवाना होगा हज यात्रियों का पहला ग्रुप, अलग-अलग तारीखों पर है फ्लाइट

यह भी पढ़ें: सरहद पर सभी एयरपोर्ट एलर्ट पर, हवाई सेवा रद्द

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More