भारत की बेटी Priya Malik ने रचा इतिहास, विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता Gold

0

मीराबाई चानू के बाद भारत की एक और बेटी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिरंगे का मान बढ़ाया। भारतीय रेसलर प्रिया मलिक ने हंगरी में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।

प्रिया मलिक ने इस चैंपियनशिप में महिलाओं के 75 किलोग्राम भारवर्ग स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। प्रिया ने वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में बेलारूस की पहलवान को 5-0 से पराजित करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

प्रिया मलिक की इस सफलता से हर भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा हो गया।

इस स्पोर्ट्स स्कूल से हासिल की ट्रेनिंग-

हरियाणा के जींद जिले की निवासी प्रिया मलिक ने चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की स्टूडेंट हैं। प्रिया के पिता जयभगवान निडानी इंडियन आर्मी से रिटायर हो चुके हैं।

प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में स्वर्ण पदक और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। प्रिया मलिक ने साल 2020 में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेलों में स्वर्ण जीता था।

यह भी पढ़ें: यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, 51 जिलों में बदले गए CMO

यह भी पढ़ें: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, बड़ी संख्या में सब इंस्पेक्टर के तबादले, देखें लिस्ट

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More