ग्रैमी 2023: विदेशी धरती पर भारतीय कलाकार ने लहराया परचम, पुरस्कार पाने वाले अकेले इंडियन

0

भारतीय कलाकार देश का परचम लगातार ग्लोबल लेवल पर लहरा रहे हैं। ऑस्कर में तीन फिल्मों को नॉमिनेशन मिलने के बाद ग्रैमी 2023 भारत छा गया है। इंडियन आर्टिस्ट रिकी केज ने हाल ही में स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अपने काम के लिए ग्रैमी 2023 जीता है।

रिकी केज ने ‘Best Immersive Audio Album’ कैटेगरी में अवॉर्ड जीता है। संगीतकार ने नई रिलीज ‘डिवाइन टाइड्स’ के लिए ग्रैमी अपने नाम किया है। आपको बता दें कि भारतीय संगीतकार की यह तीसरी ग्रैमी जीत है। उन्होंने इससे पहले 2015 में बेस्ट न्यू एज एल्बम कैटेगरी के तहत ‘Winds of Samsara’ के लिए ग्रैमी जीता था। फिर 2022 में, स्टार ने डिवाइन टाइड्स के रूप में ये जीत हासिल की।

भारतीय कलाकार रिकी केज ने अपने नाम किया ग्रैमी

आपको बता दें कि डिवाइन टाइड्स में नौ गानों के साथ-साथ आठ म्यूजिक वीडियो शामिल हैं। रिकी केज के सहयोगी स्टीवर्ट कोपलैंड आइकोनिक बैंड द पुलिस, द लीजेंडरी ड्रमर में अपने काम के लिए रॉक एंड रोल की दुनिया में पहले से ही लोकप्रिय हैं। हालांकि, उन्होंने इससे पहले ग्रैमी 2022 में एक एंटरव्यू के दौरान एल्बम के निर्माण के लिए रिकी केज को श्रेय दिया था। उन्होंने कहा था कि उन्हें तो केवल एक सहयोगी के रूप में साथ लाया गया था।

ग्रैमी पुरस्कार पाने वाले अकेले भारतीय

साल 2022 में भी इंडियन म्यूजिशियन ने 64 वें ग्रैमी अवार्ड्स में बेस्ट न्यू एज एल्बम कैटेगिरी में अपना दूसरा ग्रैमी जीता था और एक बार फिर रिकी ने इसे अपने नाम कर लिया है। बता दें कि रिकी के एल्बम को बेस्ट इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगिरी में नॉमिनेट किया गया और उन्होंने आइकॉनिक ब्रिटिश रॉक बैंड द पुलिस के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ अवॉर्ड शेयर किया।

रिकी केज के बारे में जानिए

रिकी केज का नाम दुनियाभर में अपने अलग-अलग कामों के लिए लेकर काफी मशहूर है। उनका म्यूजिक अक्सर प्रकृति और जलवायु चेतना के विषयों पर आधारित होता है। 30 से भी ज्यादा देशों में अब तक कर चुके हैं परफॉर्म, साथ ही बता दें कि उन्हें UNHCR के सद्भावना राजदूत (Goodwill Ambassador for the UNHCR) के रूप में भी घोषित किया गया था।

Also Read: OMG! सिर्फ एक iPhone से हुई फिल्म की पूरी शूटिंग, एप्पल इंडिया ने शेयर किया Video

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More