Covid-19 : भारत में हर दिन बन रहे नए रिकॉर्ड, देखें ताजा आंकड़ें

0

भारत में कोरोनावायरस संक्रमण का दैनिक आंकड़ा मंगलवार को 9 हजार 987 रहा, जिसके बाद से यहां कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2.66 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में 331 नई मौतों के साथ ही कोरोनावायरस के मामलों की संख्या भी 9 हजार 987 के दैनिक आंकड़े के साथ बढ़कर 2 लाख 66 हजार 598 हो गई है।”

वैश्विक आंकड़े की बात की जाए तो स्पेन को पीछे करते हुए इस नई संख्या के साथ भारत कोरोनावायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गया है। भारत का स्थान अब ब्रिटने से पीछे है। ब्रिटेन में 2 लाख 88 हजार 834 मामले सामने आए हैं।

अब तक गई 7 हजार 466 लोगों की जान-

भारत में कोरोनावायरस

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “वर्तमान में कम से कम 1 लाख 29 हजार 917 मरीज कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 29 हजार 215 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में महामारी के चलते 7 हजार 466 लोगों की अब तक जान गई है।”

महाराष्ट्र कुल 88 हजार से अधिक मामलों के साथ भारत का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। राज्य में कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए मरीजों की संख्या देश के कुल आंकड़े का 33.21 प्रतिशत 88 हजार 528 है। इसके बाद 33 हजार 229 मामलों के साथ तमिलनाडु, 29 हजार 942 मामलों के साथ दिल्ली और 20 हजार 545 मामलों के साथ गुजरात का स्थान है।

वहीं, कोरोनावायरस महामारी से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 70.97 लाख के पार पहुंच गया, जबिक महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 4.6 लाख से अधिक हो गई है।

यह भी पढ़ें: अधिकांश शहरी भारतीयों को उम्मीद, लॉकडाउन के बाद वापस मिलेगी नौकरी: सर्वे

यह भी पढ़ें: कोविड-19 का प्रकोप : दुनियाभर में 4.6 लाख से अधिक मौतें

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More