देश में कोरोना पीड़ितों का आंकड़ा 24,000 पार, 775 की गई जान

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 24 हजार को पार कर गई है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक 24,506 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं जिसमें से 18668 लोग कोरोना पॉजिटीव हैं।

0

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 24 हजार को पार कर गई है। शनिवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक 24,506 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं जिसमें से 18668 लोग कोरोना पॉजिटीव हैं। 5062 लोगों को देश के विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। लेकिन देश मे शनिवार सुबह तक मरने वालों को तादाद 775 हो गयी है । केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रलाय के मुताबिक शनिवार सुबह तक अंडमान-निकोबार में 127 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

उधर, आंध्र प्रदेश में शनिवार सुबह तक 955 मामले सामने आए। 145 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 29 की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 मामला सामने आया है। असम में अब तक 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं जबकि 19 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां एक की मौत हुई है।

बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 233 लोग इस वायरस से पीड़ित है, जिनमें से 46 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां दो की मौत हुई है।चंडीगढ़ में 27 मामले सामने आए हैं। इनमें से 14 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 36 मामले सामने आए, 30 लोगों को डिस्चार्ज किया है।

राजधानी का ऐसा है हाल-

हॉटस्पॉट

इधर दिल्ली में कोरोना से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंत्रालय के मुताबिक 2514 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, 857 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 53 की मौत हुई है। गोवा कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है जबकि गुजरात में 2815 मामले सामने आए हैं जिनमें से 265 को डिस्चार्ज किया है चुका है। यहां 127 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा में 272 मामले सामने आए 156 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 3 की मौत हुई है। हिमाचल में 40 मामले सामने आए 18 को डिस्चार्ज किया गया। यहां एक की मौत हो गई है।

जम्मू-कश्मीर में 454 मामले सामने आए हैं। 109 को डिस्चार्ज किया गया। 5 की मौत हो गई है। झारखंड में 57 मामले सामने आए ए8 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां अब 3 लोगों की मौत हुई है। कर्नाटक में स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार सुबह तक 474 लोग कोरोना वायरस से पीड़ित थे, इसमें से 152 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 18 लोगों की मौत हुई है।

केरल में आंकड़ा 450 पहुंच चुका है। 331 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है । जबकि 3 की मौत हुई है। उधर, लद्दाख में आंकड़ा 20 पहुंच चुका है लेकिन यहां 14 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मध्य प्रदेश में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है । यहां अब तक मिली रिपोटरें के मुताबिक 1852 लोग कोरोना पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 210 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, 92 की मौत हुई है।

टॉप पर महाराष्ट्र-

कोरोना
coronavirus.

महाराष्ट्र अभी भी देश में कोरोना के मामले में सबसे ऊपर बना हुआ है। अब तक यहां 6817 लोग कोविड-19 से संक्रमित बताए गए हैं। 840 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लेकिन यहां मरने वालों की संख्या शनिवार सुबह तक 301 तक पहुंच गई है। उधर, मणिपुर में दो, मेघालय में 12, मिजोरम में एक मामले सामने आए हैं।

उड़ीसा में 94 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 33 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। एक की मौत हुई है। पुडुचेरी में 7 मामले सामने आए। 3 को डिस्चार्ज किया चुका है। पंजाब में 298 मामले सामने आए हैं, 67 को डिस्चार्ज किया जा चुका है जबकि 17 की मौत हुई है। राजस्थान में भी आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। यहां शनिवार सुबह तक 2034 लोग इस महामारी से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 230 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 27 की मौत हुई है ।

तमिलनाडु में यह आंकड़ा 1755 है। 866 को डिस्चार्ज किया जा चुका जबकि 22 की मौत हुई है। तेलंगाना में 984 मामले सामने आए हैं। 253 को डिस्चार्ज किया गया है। 26 की मौत हो गई है । त्रिपुरा में 2 मामले सामने आए हैं जबकि उत्तराखंड में 48 मामले अभी तक रजिस्टर्ड किए गए हैं, जिनमें से 25 को डिस्चार्ज किया जा चुका है ।

इस बीच उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह तक 1621 कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या हो गई है। जिनमें से अभी तक 247 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 25 लोगों की मौत हो गई है। पश्चिम बंगाल में ये आंकड़ा 571 पहुंच गया है। 103 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 18 लोगों की मौत हुई है।

यह भी पढ़ें: क्या पूरे विश्व में रूप बदलने वाला कोरोना वायरस भारत आकर थम रहा है?

यह भी पढ़ें: गरीबों तक भोजन पहुंचाने वाला सिपाही भी कोरोना वायरस संक्रमित!

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More