अफगानिस्तान के बागलान में 6 भारतीय किडनैप

0

अफगानिस्तान में रविवार सुबह बागलान प्रांत(Baglan province) में कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने एक भारतीय कंपनी KEC के 7 कर्मचारियों को अगवा कर लिया। अफगानिस्तान की न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया है कि अगवा हुए 7 कर्मचारियों में 6 भारतीय हैं जबकि एक अफगानिस्तान का नागरिक है।

कर्मचारी इलाके में यात्रा कर रहे थे

रिपोर्ट के मुताबिक बंदूकधारियों ने बागलान प्रांत की राजधानी पुल-ए-खोमरे के बाग-ए-शामल गांव से कर्मचारियों को अगवा किया। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक यह घटना उस समय हुई जब कर्मचारी इलाके में यात्रा कर रहे थे।

Also Read : पुलिस की मौजूदगी में ही घोड़ी चढ़ेगा ‘दुल्हा’

भारतीय कंपनी को इलेक्ट्रिसिटी सब-स्टेशन का कॉन्ट्रैक्ट मिला था

भारतीय कंपनी को यहां एक इलेक्ट्रिसिटी सब-स्टेशन का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। बागलान प्रांत(Baglan province) ने इस घटना के पीछे आतंकी संगठन तालिबान का हाथ बताया है लेकिन आतंकी संगठन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More