आईएमडी ने जारी किया एलर्ट, यूपी के कई शहरों समेत दिल्ली में शुरू हुई झमाझम बारिश

आईएमडी के रिपोर्ट मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के साथ साथ तापमान में गिरावट आ सकती है।

0

आईएमडी के रिपोर्ट मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश के साथ साथ तापमान में भी  गिरावट आ सकती है। इसके अलावा दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि कई शहरों में जैसे- दिल्ली, मेरठ, लखनऊ, बरेली में बारिश शुरू भी लहो चुके हैं। ऐसे में अब मौसम विभाग ने घने कोहरे के साथ भीषण ठंड बढ़ने की चेतावनी दी है जिससे लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

अगले दो दिन तक बारिश होने की संभावना:

3 और 4 फरवरी तक अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से उत्तर पश्चिमी भारत में क्षोभमंडल स्तर पर उच्च नमी जारी रहेगी। साथ ही हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ साथ ओला गिरने की संभावना बनी रहेगी।

इन राज्यों में अलर्ट जारी:

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन तक इन राज्यों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली इन जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाए भी चल रही है। अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। वही बिहार और झारखंड में घने बादल के साथ बारिश होती रहेगी। इससे इन राज्यों के तापमान में तेज़ी से गिरावट आने की संभावना है। इसके अलावा शुक्रवार को बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी बारिश की संभावना है। क्योंकि बंगाल की खाड़ी से पूर्व और आसपास के उत्तर-पूर्वी भारत में पश्चिमी हवाओं के कारण इन जगहों पर बारिश का मौसम बना रहेगा।

बारिश से तेज़ी से गिरेगा तापमान :

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश जगहों पर तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना है। वही इन राज्यों में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश,राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

 

यह भी पढ़ें: शोएब अख्तर ने विराट कोहली के शादी को लेकर दिया विवादित बयान, जानिए क्या कहा

यह भी पढ़ें: Chunar Assembly: इस पटेल बाहुल्य सीट पर भाजपा का रहा है दबदबा, कभी नहीं जीत पाई BSP

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More