ओडिशा में कैसे हुई पुतिन के आलोचक की रहस्यमय मौत

0

ओडिशा के रायगढ़ में एक हफ्ते के अंदर रूस के दो टूरिस्टों की मौत हो गई। इनमें से एक हैं रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता पावेल एंतोव और दूसरे हैं होटल में उनके रूम मेट रहे व्लादिमीर बिडेनोव। एंतोव की शनिवार को होटल में अपने कमरे की खिड़की से गिरकर मौत हुई। इससे दो दिन पहले यानी गुरुवार को ही उनके दोस्त बिडेनोव अपने कमरे में बेहोशी की हालत में पड़े थे और उनके पास शराब की कुछ खाली बोतलें थीं। डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई थी।

Also Read: आज के दिन हुई थी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना, 137 वर्ष की हुई पार्टी, जानें इतिहास

व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के समर्थक थे एंतोव…

चौंकाने वाली बात यह है कि पावेल एंतोव रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की समर्थक पार्टी से हैं, लेकिन यूक्रेन में रूसी हमले को आतंक बताकर उन्होंने पुतिन की खुली आलोचना की थी। एंतोव रूस के व्लादिमीर क्षेत्र से सांसद थे और 2019 में रूस के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले नेता थे। वह भारत में 65वां जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इन मौतों से कई सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पहले भी रूस के कई बड़े उद्योगपतियों की रहस्यमय तरीके से मौत हो चुकी है। इनमें कई राष्ट्रपति पुतिन के आलोचक रहे हैं।

Also Read: आज के दिन कांग्रेस ने तोड़े थे जीत के सारे रिकॉर्ड, राजीव गांधी के नेतृत्व में मिला था प्रचंड बहुमत

CID जांच के आदेश…

ओडिशा के डीजीपी सुनील कुमार बंसल ने कहा कि दोनों रूसी टूरिस्टों की ‘अप्राकृतिक’ मौत की CID जांच के आदेश दिए हैं। मृतकों के अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है। ओडिशा पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया, ‘ओडिशा के डीजीपी ने मामलों की जांच रायगढ़ पुलिस थाने से लेकर सीआईडी को सौंपने का आदेश दिया है। ये मामले दो रूसी नागरिकों की रायगढ़ जिले में हुई अप्राकृतिक मौत से संबंधित हैं।’

Also Read: आज के दिन 9 वर्ष पहले दिल्ली की सत्ता में हुई थी AAP की एंट्री, कांग्रेस की मदद से पहली बार बनाई सरकार

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More