भारतीय टीम के लिए धोनी ने किया ऐसा, गर्व से चौड़ा हुआ क्रिकेट प्रेमियों का ​सीना…

ms-dhoni

T20 वर्ल्ड कप 17 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट में भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती है। इसलिए इस बार टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम इंडिया का मेंटर बनाया गया है।

धोनी को इस जिम्मेदारी के लिए कितनी रकम मिलेगी, ये सवाल फैन्स के जेहन में उस दिन से है जब से उन्हें ये पद देने का ऐलान हुआ। इसी बीच धोनी की फीस को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

इतनी फीस ले रहे धोनी-

mahendra singh dhoni

आगामी टी20 विश्व कप 2021 के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के मेंटर के रूप में अपनी भूमिका के लिए धोनी कोई शुल्क नहीं लेंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि धोनी कोई मानदेय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने धोनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, ‘एमएस धोनी विश्व कप के दौरान भारतीय टीम के मेंटर के रूप में अपनी भूमिका के लिए एक पैसा भी नहीं लेंगे।’

देश को किया गौरवांवित-

t20 world cup 1

40 वर्षीय धोनी ने 2007 में खेले गए पहले टी20 विश्व कप में भारत को जीत दिलाकर गौरवान्वित किया था। उन्होंने अगस्त 2020 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। हालांकि धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा है।

सीएसके क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर आईपीएल 2021 के फाइनल में पहुंच गई है। जिसके बाद फैंस उम्मीद कर रहे है कि इस बार एक बार फिर से चेन्नई की टीम आईपीएल जीतने में सफल रहेगी।

यह भी पढ़ें: VIDEO : वक्त बदला लेकिन धोनी नहीं; फिर लगाया विजयी छक्का, खुशी से झूम उठे फैंस

यह भी पढ़ें: आज ही के दिन धोनी ने भारत को जिताया था पहला T-20 विश्व कप, आखिरी ओवर के रोमांच ने रोक दी थी सांसें

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)