खौफनाक : मां ने 8 माह के बेटे को कुल्हाड़ी से काटा, बोली- बकरे की बलि दी…

0

एक मां ने अपने 8 माह के इकलौते बेटे को कुल्हाड़ी से काट डाला। जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, हैरान रह गया। यह अजीबोगरीब घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है।

बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे को घर से करीब 70 फीट दूर मेन रोड पर ले गई और उसे सड़क पर लिटाकर गर्दन पर कुल्हाड़ी मार दी।

हत्या के बाद महिला चिल्लाते हुए घर के अंदर आई और कहने लगी बकरा काट दिया। आरोपी महिला की बहन ने बताया कि, जब मैं बाहर गई तो मासूम खून से लथपथ था।

उसे उठाकर अंदर लाई और उससे पूछा ये क्या किया तो कहने लगी जिसका बकरा था उसने ले लिया।

कपड़े में लपेटकर घर पर रखा शव-

इसके बाद बच्चे की नानी उसे कपड़े में लपेटकर चंदेरी अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां डॉक्टर से बच्चे के छत से गिर जाने की कहकर जांच कराई।

डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया था। रातभर कपड़े में लपेटकर शव को घर पर रखा।

जानकारी के अनुसार, घटना के अगले दिन बच्चे के नाना, गांव के लोगों के साथ थाने पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी थी।

इसके बाद एसडीओपी लक्ष्मी सिंह सहित टीआई मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद एसपी रघुवंश सिंह भदौरिया भी जानकारी लगते ही चंदेरी पहुंचे।

आरोपी महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं-

पुलिस का कहना है कि, मां की मेंटल स्थिति ठीक नहीं है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर चंदेरी अस्पताल में मानसिक इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

परिजनों ने बताया कि, एक संत के प्रवचन से प्रभावित थी और उनके यू-ट्यूब पर प्रवचन सुनती थी। दरअसल, रश्मि पत्नी लक्ष्मण लोधी की शादी 2 साल पहले हुई थी।

शादी के बाद अपने पति के साथ इंदौर में रहती थी। ढाई महीने पहले बेटे यशराज के साथ मायके अशोकनगर के गांव चुरारी आई थी, जहां अपनी मां और बहनों के साथ रह रही थी।

यह भी पढ़ें: भाई के हत्यारे को मारने के लिए बहन ने रची खौफनाक साजिश, पहले किया प्यार का नाटक और फिर…

यह भी पढ़ें: सनकी युवक ने मंगेतर को खेत में बुलाकर कुल्‍हाड़ी से काटा, कैरेक्‍टर पर था शक

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More