राशिफल 6 मार्च 2023: जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?

0

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से जानिए सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन ? किसको मिलेगी ख़ुशी और किसको करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना. जाने अपना राशिफल ज्योतिष ज्योतिषी विमल जैन के अनुसार…

मेष- कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में सफलता का मार्ग प्रशस्त, धन सम्पत्ति विषयक मसला पक्ष में सुलझने की ओर, राजनीतिक गतिविधियों की ओर रुझान।

वृषभ- समस्याओं से चिन्ता, आत्मीयजनों से अनबन होने की आशंका, प्रेम सम्बन्धों में कटुता, आरोग्य सुख में कमी, विरोधी प्रभावी, वाहन से चोट-चपेट की आशंका।

मिथुन- शुभ भावनाओं के उदय से आत्मिक शांति, पुराने विवाद के समापन का मार्ग प्रशस्त, बहुप्रतीक्षित कार्यों के बनने से प्रसन्नता, दाम्पत्य जीवन में मधुरता, यात्रा।

कर्क- ग्रहयोग बेहतर, नवसम्पर्क से कुछेक मसले हल होने की ओर, कार्य व्यवसाय में विस्तार व नवपरिवर्तन की योजना फलीभूत, आमोद-प्रमोद के साधन सुलभ।

सिंह- बुद्धि-चातुर्य से संकल्प सिद्धि, साहसिक प्रयास प्रगति पर निराशा का समापन, व्यक्तित्व का विकास, संत समागम से खुशी, आपसी सद्भाव, यात्रा सुखद।

कन्या- सामयिक कार्यों में प्रतिकूलता, पत्नी के स्वास्थ्य की चिन्ता, बनी बनाई योजना किसी कारणवश अधूरी, पारिवारिक उलझनें, भौतिक सुख का अभाव, कष्ट।

तुला- वाक्पटुता से कार्यों में अनुकूलता, उच्चाधिकारियों का सम्पर्क लाभदायी, कुछेक समस्याएं आपके पक्ष में सुलझने को, यश-मान-प्रतिष्ठापरक कृत्य सम्पन्न।

वृश्चिक- धर्म अध्यात्म की ओर रुचि, मनोनुकूल कार्यों में सफलता, धन सम्पत्ति विषयक मसला सुलझने की ओर, भौतिक सुख शांति का वातावरण, संभावित यात्रा सकुशल।

घनु- बुद्धि-चातुर्य से कुछेक कार्यों में महत्वपूर्ण सफलता, पारिवारिक कठिनाइयों में कमी, राजनैतिक कृत्यों की ओर अभिरुचि, स्थान परिवर्तन की दिशा में कार्यक्रम।

मकर- समस्याओं से चिन्ता, कार्य-व्यवसाय अर्थ पक्ष में असफलता, प्रतिष्ठा पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना, विचारों में उग्रता, भौतिक सुख में कमी, मानसिक तनाव।

कुम्भ- आर्थिक-व्यावसायिक प्रगति हेतु नव प्रयास सार्थक, विवादास्पद मसला पक्ष में सुलझने की ओर विनियोजित धन का प्रतिफल प्राप्त, धार्मिक कार्यों में रुचि।

मीन- समस्या के समाधान का मार्ग प्रशस्त, व्यापार में विस्तार व परिवर्तन की योजना फलीभूत, परिवार में धार्मिक कृत्य सम्पन्न, रचनात्मक कार्यों में रुचि, लाभ भी।

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More