गृह मंत्रालय ने बढ़ाई केजरीवाल की मुश्किलें

0

आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। दरअसल दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री और आप से बाहर निकाले गए कपिल मिश्रा ने केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।

मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर विदेशों से चंदा लिए जाने समेत  भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे। मिश्रा ने पांच दिनों तक अपने आवास पर अनशन किया था। और केजरीवाल से उनके मंत्रियों के विदेश दौरे के खर्च का विवरण सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थे।

कपिल मिश्रा के आरोपों के बाद गृह मंत्रालय हरकत में आ गया है, और देश की सभी राजनीतिक पार्टियों (आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस) से चंदे का हिसाब मांगा है। मंत्रालय ने विदेशी चंदे का स्रोत और अन्य ब्यौरा 15 दिनों के अंदर उपलब्‍ध कराने का आदेश सुनाया है।

Also read : हर्षवर्धन को मिला पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

गौरतलब हो कि कपिल मिश्रा ने पिछले दिनों केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाते हुए पांच दिनों तक अपने आवास पर अनशन में बैठे थे। उन्‍होंने मीडिया को बुलाकर केजरीवाल पर भ्रष्‍टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए कई दस्‍तावेज सार्वजनिक किये थे।

कपिल मिश्रा ने आरोप लगाया था कि केजरीवाल ने कई फर्जी कंपनियां बनायी हैं और हवाला से पार्टी मद में चंदे इकट्ठे किये हैं।

 (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More