‘जल्द सुस्ती से उबरेगी भारतीय अर्थव्यवस्था’ : गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अर्थव्यवस्था की सुस्ती की बात को स्वीकारते हुए इससे देश के जल्द उबरने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि आगे अच्छा समय आएगा।

मुंबई में कॉरपोरेट एक्सीलेंस 2019 के इकनॉमिक टाइम्स की अवॉर्ड सेरिमनी में तमाम नौकरशाहों और उद्योगपतियों को संबोधित किया।

मोदी सरकार ने उठाये ये कदम-

गृह मंत्री ने कहा कि भारत उन देशों में शामिल है जहां कॉर्पोरेट टैक्स कम है।

साथ ही भारत के ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिग में सुधार हुआ है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल मुंबई में कॉरपोरेट एक्सीलेंस 2019 के ईटी अवार्ड्स को संबोधित किया।

अपने संबोधन में उन्होंने 2014 से अब तक के सफर का जिक्र किया।

उन्होंने मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की बात करते की।

शाह ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था मामले में 11 से 7 वें नंबर पर पहुंच गया है।

अब भारतीय अर्थव्यवस्था 2.9 trillion यूएस डॉलर है।

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में सुधार हुआ-

भारत उन देशों में से एक है जहां कॉर्पोरेट टैक्स की दर कम है।

यह कर सुधार मोदी जी के नेतृत्व में किये जा रहे हैं।

इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि 2014 में भारत ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में 142वीं रैंक पर था आज भारत 77वें स्थान पर है।

आज भारत तेज़ गति से बढने वाली अर्थव्यवस्थाओं मे शामिल है।

यह भी पढ़ें: अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर, GDP ग्रोथ गिरकर 4.5 प्रतिशत

यह भी पढ़ें: ये अरबपति दान करेंगें अपनी आधी संपत्ति

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)