कोरोना काल में 10 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट…

0

कोरोना संकट के बीच प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का दौर लगातार जारी है। शासन ने एक बार फिर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है।

यूपी पुलिस

आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी

कोरोना काल में प्रशासनिक दृष्टिकोण से दस आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एडीजी स्तर के अधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में मध्य प्रदेश के गृह विभाग की ओर से सोमवार देर रात 10 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की लिस्ट जारी की गई हैं।

IPS

मुकेश जैन बने परिवहन आयुक्त

आदेश के मुताबिक, दिल्ली के मप्र भवन में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मुकेश जैन का तबादला कर उन्हें परिवहन आयुक्त नियुक्त किया गया है।

IPS officers

लिस्ट में इन IPS अफसरों का नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट…

इन आईपीएस अफसरों का हुआ ट्रांसफर…

शासन ने दस आईपीएस अफसरों के तबादले किये हैं, जिसमें भोपाल पुलिस मुख्यालय में एडीजी विसबल अरविन्द कुमार को भोपाल में एडीजी रेल बनाया गया है, जबकि पुलिस मुख्यालय में एडीजी महिला अपराध अन्वेष मंगलम को पुलिस मुख्यालय में एडीजी प्रशासन नियुक्त किया गया है। वहीं, दिल्ली के मप्र भवन में एडीजी एवं विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मुकेश कुमार जैन को परिवहन आयुक्त पदस्थ किया गया है। भोपाल मुख्यालय में एडीजी प्रशासन अजय कुमार शर्मा को मप्र पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में प्रबंध संचालक बनाया गया है।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक संजय वी. माने को भोपाल पुलिस मुख्यालय में एडीजी महिला अपराध, मप्र पुलिस अकादमी भौरी के संचालक एडीजी केटी वाईफे को लोकायुक्त संगठन भोपाल में एडीजी, भोपाल मुख्यालय में एडीजी तकनीकी सेवाएं जी अखेतो सेमा को पुलिस मुख्यालय में एडीजी एसआईएसएफ, पुलिस मुख्यालय में एडीजी एसआईएसएफ अनिल कुमार को एडीजी योजना, पुलिस मुख्यालय में एडीजी राजाबाबू सिंह को मप्र पुलिस अकादमी में संचालक और पुलिस मुख्यालय में एडीजी योजना अनंत कुमार सिंह को एडीजी लोकायुक्त संगठन भोपाल मुख्यालय नियुक्त किया गया है।

IPS

यह भी पढ़ें: अब विकास दुबे के भाई की तलाश में पुलिस, 20000 का इनाम घोषित; बिकरू कांड के बाद से है फरार

यह भी पढ़ें: इतने मामलों के बावजूद विकास दुबे को जमानत मिलने पर सुप्रीम कोर्ट हैरान

यह भी पढ़ें: विकास दुबे एनकाउंटर के बाद गैंगस्टर को दो और करीबी गिरफ्तार

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्पडेलीहंट या शेयरचैट इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More