नहीं थम रहा हिंडनबर्ग का तूफान, अडानी ने झेला 12 लाख करोड़ का नुक्सान

वाराणसी: हिंडनबर्ग का तूफानी कहर अभी तक अडानी पर जारी है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप का मार्किट कैप लगातार घटता जा रहा है। अडानी ग्रुप का मार्किट कैप अबतक 12 लाख करोड़ तक घट चुका है। कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट का असर अडानी के पर्सनल नेटवर्थ पर दिख रहा है। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के पहले अडानी अमीरो की लिस्ट में 4 थे नंबर पर थे और अब वो शीर्ष 30 के बहार हो चुके हैं। वहीं सोमवार को फोर्ब्स की रियलटाइम Billionaires Index के अनुसार गौतम अडानी अमीरों की लिस्ट में 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस समय अडानी 33.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के 38वें अरबपति हैं।

बता दें कि वर्ष 2022 में दुनियाभर के अमीरों के लिस्ट में अडानी नंबर 1 पर थे और उस समय एलान मस्क दौलत गवाने के लिस्ट में अवल रहे, लेकिन हिंडनबर्ग की एक रिपोर्ट ने अडानी को साल 2023 में दौलत गंवाने वालों की लिस्ट में टॉप पोजीशन पर पहुंचा दिया। वहीं, टेस्ला के शेयरों में हुए उछाल के कारण एलन मस्क अमीरों की लिस्ट में नंबर वन पोजीशन पर पहुंच गए है।

मस्क बने सबसे अमीर आदमी…

एलन मस्क दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में पहले नंबर पर भी हैं और ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में उन्होंने कमाई में भी सबको पीछे छोड़ कर दिया है। इस साल उन्होंने अपनी दौलत में 50.1 अरब डॉलर का इजाफा किया है। आज वह 187 अरब डॉलर के साथ पहले और बर्नार्ड अर्नाल्ट 185 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। अर्नॉल्ट कमाई में भी दूसरे पोजीशन पर हैं. उन्होंने इस साल अब तक 23.3 अरब डॉलर कमाए हैं।

37.7 अरब डॉलर रह गई अडानी की संपत्ति…

हिंडनबर्ग रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक अडानी 82 अरब डॉलर गंवा चुके हैं। जबकि, इसमें से 90 फीसद हिस्सा 24 जनवरी के बाद कम हुआ है। अब अडानी की संपत्ति 124 अरब डॉलर से घटकर 37.7 अरब डॉलर रह गई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी और रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी इस साल अब तक के टॉप लूजर हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक इस साल अडानी की संपत्ति, एलन मस्क द्वारा कमाई गई दौलत से भी कम रह गई है।

Also Read: तमाम विवादों के बाद एलन मस्क फिर से बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

Hot this week

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

IPL कमेंट्री में फिसली हरभजन की ज़ुबान, जोफ्रा आर्चर पर टिप्पणी से विवाद

IPL 2025 के एक मुकाबले में पूर्व भारतीय स्पिनर...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

Topics

राणा सांगा पर आमने – सामने केशव -अखिलेश…

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा...

DM अभिषेक प्रकाश पर शिकंजा… जैन ने किया कबूलनामा

लखनऊ: राजधानी के डीएम रहे अभिषेक प्रकाश की मुश्किलें...

योगी सरकार के 8 साल, जारी किया रिपोर्ट कार्ड…

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आज 8...

कौन हैं हुसैनी ब्राह्मण, जो हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं का करते हैं सम्मान!

भारत विविध संस्कृतियों और धार्मिक सहिष्णुता का अद्भुत उदाहरण...

गाजा में इजराइल का कहर, अब तक मारे गए इतने लोग…

इजराइल की तरफ से गाजा में लगातार हमले किए...

राहुल गांधी की नागरिकता विवाद मामलें में सुनवाई आज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की नागरिकता को लेकर विवाद...

Related Articles

Popular Categories