कई राज्य बाढ़ की चपेट में, भारी वर्षा से जनजीवन अस्‍त-व्यस्‍त

0

देशभर में बाढ़ और बारिश का कहर बरकरार है। कई राज्य बाढ़ की चपेट में हैं। मूसलाधार बारिश की वजह से देश के कई राज्यों में कोहराम मचा हुआ है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटों से जारी भारी वर्षा के कारण हुई घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं।

राज्‍य के लगभग सभी प्रमुख राजमार्गों पर भूस्‍खलन के कारण सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।

उत्तराखंड में कई इलाकों में कल रात से जारी वर्षा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भूस्खलन के कारण पचास से ज्यादा सड़कों पर आवागमन बाधित है।

उत्‍तर प्रदेश में प्रमुख नदियों के निकट अनेक स्‍थानों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। भारी वर्षा और पड़ोसी राज्‍यों से आ रहे पानी के कारण कई नदियां खतरे के निशान के आस-पास बह रही हैं।

बुंदेलखंड क्षेत्र में विभिन्‍न बांधों से छोड़े गए पानी के कारण हमीरपुर के कई गांवों और अन्‍य जिलों में बाढ़ का खतरा उत्‍पन्‍न हो गया है।

यह भी पढ़ें: भारी बारिश से मुंबई की रफ्तार थमी, गुजरात में भी हालात असामान्य

यह भी पढ़ें: पुलिसवाले ने इस तरह बचाई मासूम की जान, हर तरफ हो रही वाहवाही

 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More