स्वास्थ्य समस्याएं जिसे बताने में झिझकती हैं महिलाएं

0

इंसान के शरीर से जुड़ी हर चीज़ बड़ी कॉम्प्लीकेटिड होती है। कई बार स्वास्थ्य विशेषज्ञ भी इंसानी शरीर को समझ नहीं पाते। महिलाओं के साथ, ऐसा और अधिक होता है। महिलाओं में हार्मोन्स बहुत अधिक बदलते हैं, इसलिए उनकी स्वास्थ्य स्थितियां भी बदलती रहती हैं। कई बार ये समस्याएं इतनी पर्सनल हो जाती हैं कि वो किसी को भी बताने में बहुत झिझक महसूस करती हैं। आइये जानते हैं महिलाओं की ऐसी ही 7 समस्याओं के बारे में।

यूरिनरी इनकॉन्टीनेंस

स्वास्थ्य संबंधी कई ऐसी समस्याएं हैं, जिसे महिलाएं बताने में संकोच करती हैं, जैसे यूरिनरी इनकॉन्टीनेंस यानी अनियमित मूत्र प्रवाह। यह समस्या पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में होती है। महिलाओं में इस बीमारी को स्ट्रेस इनकॉन्टीनेंस कहा जाता है।

Also Read :  SP नेता के खिलाफ FIR, राज्यमंत्री होने का करता था दावा

इस बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन महिलाएं इस समस्या को छिपाती हैं, जिससे समस्या गंभीर बन जाती है। अगर महिलाएं प्रॉपर एक्सरसाइज और वर्कआउट करें, तो 90 फीसदी तक फायदा हो सकता है।

ल्यूकोरिया

ल्यूकोरिया महिलाओं को होने वाले योनि संक्रमणों में सबसे आम एवं व्यापक है। दरअसल ल्यूकोरिया स्वयं में रोग नहीं बल्कि रोगों का लक्षण है। पोषक तत्वों खास तौर पर विटामिन एवं कैल्शियम की कमी, अत्यधिक चिंता, शारीरिक कमजोरी, यौन रोग से पीड़ित पुरुष के साथ शारीरिक संबंध बनाने, रेशमी या नायलॉन की जांघिया पहनने, बार-बार प्रसव अथवा गर्भपात तथा योनि में गोनोकोकस, विषाणुओं और जीवाणुओं के संक्रमण ल्यूकोरिया के मुख्य कारण हैं। दुर्भाग्य से ज्यादातर महिलायें जागरूकता के अभाव में तथा शर्म के कारण इस बीमारी को छिपाती हैं जिससे बीमारी और गंभीर हो जाती है।

अधिक ब्‍लीडिंग होना

पीरियड्स के दौरान ज्यादा ब्लीडिंग होने की समस्या को मेनोर्रहाजिया कहा जाता है।महिलाओं को ज्यादा ब्लीडिंग होने का पता आसानी से चल जाता है। अगर आपको दिन में कई बार पैड बदलने की जरूरत महसूस हो रही है तो जरूर कुछ गड़बड़ है। लेकिन महिलाएं हिचक के चलते इस समस्या को किसी को नहीं बताती। खासतौर पर वर्किंग महिलाएं अधिक ब्लीडिंग पर भी ऑफिस आती हैं और पुरूष कलीग्स के सामने कुछ नहीं कहतीं। ऐसे में समस्या बढ़ सकती है।

अनचाहे बाल

हर महिला अपर लिप या चिन पर आने वाले अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए हर दूसरे हफ्ते पार्लर के चक्कर लगाती है। लेकिन ऐसी महिलाएं जिनमें हार्मोन्स की वजह से ये समस्या बढ़ जाती है उनके लिए ये समस्या बहुत बड़ी होती है। महिलाएं अनचाहे बालों को सबसे छिपाती हैं। अनचाहे बालों के लिए ट्रीटमेंट ढूंढने में शर्मिंदा नहीं होना चाहिए।

निप्पल के आसपास बाल

ये बहुत सामान्य समस्या है लेकिन इसके बारे में महिलाएं बात नहीं करती। सेक्सुअल इंटीमेसी में उनके लिए ये शर्मिंदगी का कारण भी बन जाते हैं। जबकि मीनोपॉज, प्रेगनेंसी के दौरान ये बहुत सामान्य है क्योंकि हार्मोन्स बदलते हैं। लेकिन कभी कभी ये पीसीओएस की समस्या भी हो सकती है इसलिए इसे छिपाने की बजाय डॉक्टर से चेकअप कराएं।

वैजाइना में परिवर्तन

बाकी के अंगों की तरह वैजाइना में भी लगातार परिवर्तन होता रहता है। खासतौर पर जब उम्र बढ़ रही होती है। कुछ मामलों में इंटीमेट होने के कुछ सालों बाद वैजाइना ढीली पड़ जाती है। या फिर वैजाइनल ड्राईनेस से भी महिलाएं परेशान होती हैं, जिसकी वजह से उन्हें सेक्स के दौरान तकलीफ होती है। लेकिन ये बातें महिलाएं किसी को बताती नहीं हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More