हेडमास्टर ने 12 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, भीड़ ने जमकर पीटा

बिहार के कटिहार जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हेडमास्टर के दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

0

बिहार के कटिहार जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ हेडमास्टर के दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्कूल के हेडमास्टर पर एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी को पाक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। ये मामला सीमापुर इलाके में स्थित पिपरी बहियार के एक प्राइमरी स्कूल का है। जानकरी के मुताबिक स्कूल के लोगों का कहना है, स्कूल के हेडमास्टर ने एक चौथी कक्षा में पढ़ रही 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिस की और उसने लड़की के गाल पर काट लिया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन कर लोग उसके कक्षा की तरफ भागे।

आरोपी की पिटाई:

उसके बाद उन लोगों ने हेडमास्टर को एक रूम में बंद कर दिया गया। फिर बच्ची के परिजनों को बताया गया। इसी बीच बच्ची के परिजनों और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली तो वो स्कूल के बाहर जमा हो गए। कुछ देर में वहां पुलिस भी पहुंच गई। जैसे ही आरोपी को बाहर लाया गया, लोगों ने आरोपी पर हमला कर दिया। उनलोगों ने पुलिस के सामने ही आरोपी की जम कर पिटाई कर दी। आरोपी को पुलिस वालों ने छुड़ाया और उसे अपने साथ थाने ले गयी। इसी बीच मारपीट का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

दिमागी संतुलन सही नहीं था:

हेडमास्टर से जब पुलिस ने पूछताछ किया तो उसने कहा जब वो लड़की के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था, तब उसका दिमागी संतुलन सही से काम नहीं कर रहा था। परन्तु स्कूल के लोगों का कहना है, ये पहला मामला नहीं इसलिए जब ऐसी खबर मिली तो लोंगों को गुस्सा आ गया।

आरोपी को लिया गया हिरासत में:

सूत्रों के मुताबिक पीड़िता का बयान के आधार पर बराड़ी थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और बच्ची का मेडिकल जाँच भी कराने को कहा गया है। एसपी ने कहा उन्होंने आरोपी को पीटते हुए विडिओ नहीं देखा है। मामले की जाँच जारी है। उन्होंने यह भी कहा की कानून को हाथ में लेने वालों के साथ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: IPL 2021: रोमांच के लिए हो जाएइ तैयार, आज से शुरू हो रहा क्रिकेट का ‘त्योहार’ पार्ट-2, जानिए पूरा शेड्यूल

यह भी पढ़ें: IPL 2021: आईपीएल के दुसरे चरण में रोहित, कोहली और धोनी के टीम के सामने ये होगी बड़ी समस्या…

(अन्य खबरों के लिए हमेंफेसबुकपर ज्वॉइन करें। आप हमेंट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More