स्टेज पर प्रस्तुती के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से घायल हुई लोकगायिका निशा उपाध्याय

0

सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग के मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रशासन द्वारा सख्ती करने के बाद भी हर्ष फायरिंग की घटनाओं में लगाम नही लगा है। गुरुवार को भोजपुरी लोक गायिका निशा उपाध्याय को हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लग गई। आननफानन में लोकगायिका को पटना के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रस्तुति के दौरान हर्षफायरिंग

बता दें, मामला पटना के जनता बाजार का है। यहां लोकगायिका निशा उपाध्याय एक कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रही थी। इसी दौरान वहां कुछ लोग हर्ष फायरिंग करने लगे। कार्यक्रम चल ही रहा था तभी अचानक एक गोली उनके पैर में लग गई। निशा उपाध्याय ने बताया कि गोली उन्हें कब गोली लगी यह उन्हें खुद पता नहीं चल पाया। जब उन्हें दर्द महसूस हुआ तब पता चला कि उन्हें गोली लगी है।

लोकगायिका के पैर में लगी गोली

लोकगायिका को गोली लगने की जानकारी मिलते ही कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। आयोजक ने तुरंत कार्यक्रम को बंद करवा दिया। वहीं, निशा को गोली लगने की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार के लोग भी छपरा से पटना पहुंचे। फिलहाल मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है जहां उनकी स्थिति ठीक है।

हर्ष फायरिंग कर आरोपी फरार

कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग करने वाले घटनास्थल से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच मवन जुट गई है। इस संबंध में पुलिस आयोजक से भी पूछताछ कर रही है।

कम समय में फेमस हो गई निशा उपाध्याय

भोजपुरी लोकगायिका निशा उपाध्याय सारण जिले के गरखा प्रखंड अंतर्गत गौहर बसंत की रहने वाली है। फेमस भोजपुरी गायिका निशा उपाध्याय ने काफी कम समय में काफी शोहरत और नाम कमाया है। उनके भोजपुरी गीतों के काफी लोग दीवाने हैं।

 

Also Read : Love Jihad : पूणे में केरला स्टोरी जैसी घटना, बुर्के में डरी-सहमी 16 साल की बेटी को देख रो पड़ी मां

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More