10 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया आम्रपाली-निरहुआ का ये गाना, आप भी देखें

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ​​निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी किसी साथ आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों की पसंदीदा है।

0

भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव ​​निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी किसी साथ आते हैं तो धमाल मचा देते हैं। दोनों की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों की पसंदीदा है। दोनों के फिल्म और गाने का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं।

इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली दुबे के गाने यूट्यूब पर धमाल मचाए रहते है। अब इस जोड़ी का एक और गाना ‘हमरा चोलिया में’ काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने की खासियत ह है कि इसको अब तक 10 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

निरहुआ और आम्रपाली की केमिस्ट्री ज़बरदस्त- 

nirahua amrapali

बता दें कि यह गाना भोजपुरी सुपरहिट फिल्म ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’ का है। गाने में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। इस गाने को राजेश रजनीश ने संगीत दिया है और बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं।

आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं। इन फिल्मों में ‘दुल्हन गंगा पार के’, ‘वीर योद्धा महाबली’, ‘निरहुआ चलल ससुराल 3’ और ‘पटना जंक्शन’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: लड़की के ख्यालों में डूबे पवन सिंह, करोड़ों लोगों ने देखा धमाकेदार भोजपुरी गाना

यह भी पढ़ें: निरहुआ के लिए उदित नारायण ने गाया रोमांटिक भोजपुरी गाना, Video वायरल

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More