बिहार को गुजरात व झारखंड को छत्तीसगढ़ सरकार ने दी मदद

0

बिहार में इस वर्ष आई भीषण बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मदद देने वालों का सिलसिला जारी है। गुजरात, छत्तीसगढ़ और झारखंड की सरकार ने बिहार पीड़ितों की मदद के लिए गुरुवार को बिहार सरकार को पांच-पांच करोड़ रुपये का चेक सौंपा।

Also Read : रेल घोटाला मामले में लालू, तेजस्वी को ‘समन’    

पांच करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया

इधर, विपक्षी दल राजद ने कोसी त्रासदी के समय गुजरात सरकार द्वारा दिए गए पांच करोड़ की मदद लौटा देने की याद कराते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह दोपहर पटना पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से मिलकर बिहार के बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ पांच करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया।

नीतीश कुमार ने गुजरात सरकार द्वारा दिए गए सहयोग पर खुशी जताई 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुजरात सरकार द्वारा दिए गए सहयोग को बड़े ही प्रसन्नता के साथ स्वीकार किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिए गुजरात सरकार को धन्यवाद दिया तथा गुजरात सरकार इस सामाजिक पहल की सराहना की।

गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा …

गुजरात के मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आपदा के समय एक-दूसरे की मदद करना हमारी संस्कृति रही है। वर्ष 2010 में बिहार सरकार द्वारा मदद वापस किए जाने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ‘समय परिवर्तनशील है।’

इधर, राजद के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने गुजरात द्वारा पांच करोड़ की राशि स्वीकार किए जाने पर मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, “बिहार चुनाव नीतीश जी ने ‘बिहारी बनाम बाहरी’ के नाम पर लड़ा था। बाहरी गुजरातियों को कहा गया था। अब उनके आगे हाथ फैला रहे हैं? कहां है अंतरात्मा?

तेजस्वी ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा 

तेजस्वी ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। तेजस्वी ने एक अन्य ट्वीट में नीतीश से प्रश्न करते हुए लिखा, “किस अंतरात्मा के कहने पर गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की बाढ़ सहायता राशि का पांच करोड़ का चेक नीतीश जी ने लौटा दिया था? आज जब नीतीश जी ने गुजरात सरकार का वही पांच करोड़ का चेक प्राप्त किया तो वह स्वयं को कितना लाचार, कमजोर और टूटा हुआ महसूस कर रहे होंगे? सोचिए!

मोदी ने बिहार सरकार को 2008 में 5 करोड़ भेजे थे 

वर्ष 2008 में कोसी त्रासदी के दौरान गुजरात तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार सरकार को पांच करोड़ रुपये बाढ़ राहत कोष के लिए भेजे थे। चेक भेजने के बाद अखबारों में विज्ञापन प्राकशित किए जाने से नाराज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाद में वह चेक गुजरात सरकार को लौटा दिया था।

इधर, बिहार में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सी़ पी़ सिंह ने भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए पांच करोड़ रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी झारखंड सरकार के इस पहल की सराहना की।

इस बीच, गुजरात, झारखंड के अलावा भाजपा शासित एक और राज्य छत्तीसगढ़ सरकार ने भी बिहार में आई भारी तबाही के बीच मदद राशि दी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बिहार सरकार को आरटीजीएस के माध्यम से पांच करोड़ रुपये भेजे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं।)

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More