दुल्हन के घर लंबे समय तक रुकने का रिकॉर्ड Guinness Book में दर्ज होगा!

शादी 21 मार्च को हो गई, 'बारात' को 23 मार्च को वापस जाना था

0

अलीगढ़ (उप्र) : लगता है दुल्हन के घर पर लंबे समय तक बारात के रुकने का रिकॉर्ड यहां गिनीज बुक Guinness Book में दर्ज होगा।

Guinness Book : दुल्हन के घर पर ही रुकी हुई है बारात

लॉकडाउन के चलते यहां एक बारात शादी के 22 दिन से ज्यादा समय हो जाने के बावजूद दुल्हन के घर पर ही रुकी हुई है। बारात में शामिल 15 लोग फंसे हुए हैं। दुल्हन के पिता मेजबानी करते-करते थक चुके हैं। उनके पास पैसे भी अब कम ही बचे हैं। रामनाथ महतो अपने बेटे विजय महतो की बारात लेकर अलीगढ़ के अतरौली आए थे। शादी 21 मार्च को हो गई थी और ‘बारात’ को 23 मार्च को झारखंड के लिए वापस रवाना होना था।

यह भी पढ़ें : ये हैं यूपी पुलिस के ‘स्मार्ट अफसर’, लॉकडाउन में अपने शहर को ऐसे किया लॉक !

22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ लग गया

इसी बीच 22 मार्च को ‘जनता कर्फ्यू’ और उसके बाद के लॉकडाउन ने इनकी यात्रा की योजनाओं को ताक पर रख दिया और बारात में आए 15 मेहमान तब से दुल्हन के घर पर ही रह रहे हैं।

दुल्हन के पिता नरपत राय ने कहा कि अब उन्हें दूल्हे और बारात की मेजबानी करना मुश्किल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : जब सिपाही ने सरेराह डीएम को हड़काया, मिली शाबाशी

जिला प्रशासन जाने की अनुमति नहीं दे रहा

उन्होंने कहा, “जिला प्रशासन उन्हें जाने की अनुमति नहीं दे रहा है। हालांकि अधिकारी दोपहर के भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं, लेकिन बारात के नाश्ते और रात के खाने का प्रबंध मुझे करना होता है। पंद्रह लोगों को दिन में दो बार खाना खिलाने के लिए जरूरी सामान जुटाना मुश्किल हो रहा है और पैसा भी खत्म हो रहे हैं।”

दूल्हे ने कहा, यह एक असामान्य स्थिति

दूल्हे ने कहा, “यह एक असामान्य स्थिति है। हम समस्या समझते हैं, लेकिन कुछ कर भी नहीं सकते। Guinness Book में दर्ज हो तो भी क्या कर सकते हैं।”

बारातियों में से एक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि लॉकडाउन के कारण एक बारात के दुल्हन के घर पर सबसे लंबे समय तक रुकने का रिकॉर्ड Guinness Book ऑफ वर्ल्‍ड में दर्ज हो जाएगा।

[better-ads type=”banner” banner=”104009″ campaign=”none” count=”2″ columns=”1″ orderby=”rand” order=”ASC” align=”center” show-caption=”1″][/better-ads]

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं। अगर आप हेलो एप्प इस्तेमाल करते हैं तो हमसे जुड़ें।)

 

Leave A Reply

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. AcceptRead More